
चाईबासा।


सोमवार की अहले सुबह चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के समीप एक व्यक्ति के ट्रेन से गिरने से मौत हो गई है। वही रेल पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया है। वही मृतक के जेब से पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान बोकारो जिला के चंदनकियारी बारहमसिया थाना बोटाबुआ गांव के रामबिहारी सिंह के पुत्र विकास सिंह के रुप में की गई है। उसके पास से पुणा से टाटा का टिकट भी बरामद हुआ है। वही पुलिस के द्वारा मृतक के परिजनों की घटना की सुचना दे दी गई है। माना जा रहा है कि मृतक गेट में खड़ा होगा और ट्रेन के झटके में वह ट्रेन से गिर गया होगा।

