जमशेदपुर।
पश्चिम सिहभुम के चक्रधरपुर का एक दपंती खाना बनाने के क्रम मे गंभीर रुप से जलने के कारण उसे जमशेदपुर के एम जी एम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही महिला की हालात गंभीर बताई जा रही है।
घटना के सदर्भ में बताया जाता है कि चक्रधरपुर सिलफुली गांव के गंगा भूमीज गुरुवार की रात को अपने घर मे खाना बना रही थी। उसी क्रम मे चुल्हा का आग की चपेट मे वह आ गई ।उसे जलता देख उसका पति राजकुमार भुमिज उसे बचाने आया। इस दौरान वह झुलस गया । स्थानिय लोगो के सहयोग से दोनो को उपचार के लिए स्थानिय प्राथमिक स्वास्थ्य़ केन्द्र ले जाया गया । जहां महिला की स्थिती सिरीयस होने पर जमशेदपुर के एम जी एम अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
वही दंपती मे महिला की स्थिती गंभीर बताई जा रही है।
