
चक्रधरपुर।
लॉयन्स क्लब की और से आगामी 29 अप्रैल को चक्रधरपुर शहर में 48 वां स्वाथय जांच शिविर का आयोजन रखा गया है ।इसको
लेकर सौरभ लॉज में वुधवार को सौरभ लॉज में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में शिविर को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई 29 अप्रैल को दिन के 10:00 बजे शिविर का शुभारंभ होगा इस शिविर में ब्लड शुगर ब्लड प्रेशर,लिपिड प्रोफ़ाइल के अलावे थायराइड सहित विभिन्न प्रकार की जांच एवं लोगों को परामर्श दी जाएगी इसके लिए मात्र 100 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस रखा गया है ।शिविर की सफलता को लेकर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में चिकित्सक डॉक्टर सौम्या सेन गुप्ता,हैपी डेंटल क्लिनिक के चिकित्सक डॉ राजेश कुमार लॉयन्स क्लब चाईबासा के रवि भूत मुकेश मोदी व चक्रधरपुर लॉयन्स क्लब के अध्यक्ष श्रीमती नीतू साहू,श्याम केजरीवाल समेत शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।
इस अवसर पर डॉक्टर सौम्या सेन गुप्ता ने कहा कि लायंस क्लब चक्रधरपुर एवं चाईबासा के द्वारा लगातार सामाजिक क्षेत्र में कार्य की जा रही है इसके पूर्व में भी इस प्रकार की अनेकों शिविर लगाएंगे हैं शिविर के माध्यम से लोगों को ब्लड शुगर ब्लड प्रेशर यूरिक एसिड समेत विभिन्न प्रकार की शिकायतों की जांच की जाएगी जांच के बाद उन्हें परामर्श भी दिया जाएगा चक्रधरपुर एवं आसपास के लोगों से उन्होंने इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की इस अवसर पर लायंस क्लब के रविकांत ने कहा कि लायंस क्लब का 38वां चक्रधरपुर शहर के लिए दूसरा कैंप है विगत वर्ष भी शिविर के द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें सैकड़ों लोगों को इसका लाभ मिल चुका है इस बार भी उम्मीद है कि यहां के लोगों का इस शिविर का लाभ मिले।हैपी डेंटल क्लिनिक के डॉ राजेश कुमार ने भी अपने सम्बोधन में कहा कि विगत वर्ष भी शिविर का आयोजन हुआ था इस वर्ष भी शिविर का आयोजन हो रहा है । शहर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग इसका लाभ उठाएं।लॉयन्स क्लब चक्रधरपुर के अध्यक्ष श्रीमती नीतू साहू ने भी अपना विचार रखे।



