Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » गोवा-आईएसएल-4 : गोवा ने घर में दिखाया गम, बेंगलुरू को 4-3 से हराया
Top Stories

गोवा-आईएसएल-4 : गोवा ने घर में दिखाया गम, बेंगलुरू को 4-3 से हराया

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 1, 2017No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

फार्तोदा (गोवा), 30 नवंबर। स्पेनिश स्ट्राइकर फरान कोरोमिनास की बेहतरीन हैट्रिक के दम पर एफसी गोवा ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेलेगए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में गुरुवार को मजबूत बेंगलुरू एफसी को 4-3 से हरा दिया। कोरोमिनास ने इस सीजन की पहली हैट्रिक लगाई। हालांकि गोवा के लिए यह जीत आसान नहीं रही। पहले हाफ में पूरी तरह से मेहमान टीम परहावी रहने वाली गोवा को दूसरे हाफ में बेंगलुरू ने अच्छी चुनौती दी और 1-3 से पिछड़ने के बाद बराबरी कर ली। लेकिन 63वें मिनट में कोरोमिनासद्वारा किया गया गोल निर्णायक साबित हुआ और गोवा ने अपने घर में इस सीजन की पहली जीत हासिल की।  अंतिम पलों में दोनों टीमों ने गोल करने के लिए भरपूर दम लगाया लेकिन अंतत: कोरोमिनास का गोल ही निर्णायक साबित हुआ। इस मैच में कुलसात गोल हुए,जो इस सीजन में अभी तक हुए मैचों में सबसे ज्यादा है। घर में पहली बार खेल रही गोवा की टीम ने उम्मीदों से इतर शुरुआत की और इससे पहले खेले गए दोनों मैच जीतने वाली बेंगलुरू को शुरू से हीपरेशान किया। इसका फायदा उसे 16वें मिनट में मिला, जब मैच के हीरो रहे कोरोमिनास ने उसे 1-0 से आगे कर दिया। कोरोमिनास को सेंटर से इडू गार्सिया ने पास दिया जिसे लकेर वह बॉक्स की तरफ दौड़ पड़े। उन्होंने बेंगलुरू के दो खिलाड़ियों को छकाया और फिरअपने लिए जगह बनाते हुए गेंद को आसानी से गोलपोस्ट में डाल दिया। यह इस सीजन का शायद सबसे आसान लेकिन सबसे खूबसूरत गोल था। पांच मिनट बाद हालांकि बेंगलुरू ने बराबरी कर ली। उसके लिए यह गोल मिकू ने 21वें मिनट में किया। एरिक पार्टालू ने उन्हें पास दिया और फिरमिकू आसानी से गोवा के गोलकीपर लक्ष्मीकांत काट्टीमानी को छकाने में सफल हुए।बराबरी का स्कोर हालांकि ज्यादा देर तक स्कोरबोर्ड पर टंगा नहीं रह सका। 33वें मिनट में कोरोमिनास ने अपना दूसरा गोल करते हुए गोवा को एकबार फिर आगे कर दिया। मेन्युएल लानजारोटे ने गेंद को बॉक्स के अंदर फेंका जिसे ब्रूनो पिनहिएरो ने हेडर से कोरोमिनास की तरफ खेल दिया।स्पेनिश खिलाड़ी ने आसानी से गुरप्रीत सिंह के पास से गेंद को नेट में डाल मेजबान टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। दो गोल खा चुकी बेंगलुरू के लिए मुश्किलें कम नहीं हो रही थीं। 36वें मिनट में उसके गोलकीपर गुरप्रीत को रेड कार्ड मिला। गोवा के खिलाड़ीलानजारोटे गेंद लेकर आगे बढ़ रहे थे तभी गुरप्रीत ने स्लाइड मारकर उनका रास्ता ब्लॉक कर दिया, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसके कारण रेफरीको गुरप्रीत को रेड कार्ड दिखाना पड़ा और गोवा को पेनाल्टी मिली। लानजारेटे जब उठे तब गुरप्रीत ने उनके चेहरे तथा गले पर मारा, जिसे देखने के बाद रेफरी ने गुरप्रीत को रेड कार्ड और गोवा को पेनाल्टी दी। इसपेनाल्टी को 40वें मिनट में लानजारोटे ने गोल में तब्दील करते हुए मेजबान टीम को 3-1 से आगे कर उसके प्रशंसकों को झूमने का मौका दिया। पहले हाफ की समाप्ति तक स्कोर गोवा के पक्ष में 3-1 था और लगा रहा था कि वह आसानी से मैच अपने नाम कर लेगी, लेकिन मैच में अभी रोमांचआना बाकी था। दूसरे हाफ में बेंगलुरू बदली हुई दिखी। उसके ऊपर दो गोल से पिछड़ने का दवाब नजर नहीं आ रहा था। उसने मैच में वापसी करने की जिद नहींछोड़ी। इसी कोशिश में उसने तीन मिनट के अंदर दो गोल मारते हुए स्कोर बराबरी पर पहुंचा दिया। 57वें मिनट में मेहमान टीम को कॉर्नर मिला, जिस पर किक गार्सिया ने ली। इस पर पार्टालू ने हेडर के जरिए गोल करते हुए अपनी टीम कोे लिएदूसरा गोल किया। इस गोल से ठीक पहले बेंगलुरू के कप्तान सुनील छेत्री के एक बेहतरीन प्रयास को गोवा के गोलकीपर काट्टीमानी ने असफल करदिया। तीन मिनट बाद ही मिकू ने गोवा की रक्षापंक्ति की चूक का फायदा उठाया। उन्होंने गेंद हासिल करने के बाद एक खिलाड़ी को छकाया और गेंद को नेटमें डाल बेंगलुरू को बराबरी पर ला दिया।

लेकिन बेंगलुरू अभी तक बराबरी का जश्न ठीक से मना भी नहीं पाई थी कि वह एक बार फिर पीछे हो गई। इस मैच में गोव की टीम का भार अपनेसिर पर उठा चुके कोरोमिनास ने अपनी टीम को एक बार फिर आगे कर दिया। 63वें मिनट में कोरोमिनास ने लानजारोटे के पास पर स्कोर गोवा केपक्ष में 4-3 कर दिया। लानजारोटे के पास पर कोरोमिनास ने गेंद अपने कब्जे में ली और खाली पड़े गोल में डाल अपनी हैट्रिक पूरी की।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026

Jamshedpur News :: छात्रों को मिली सपनों की उड़ान, नरभेराम स्कूल और यंग इंडियन्स का करियर फेस्ट ‘पंख 2026’ संपन्न

July 25, 2026

Jamshedpur News :जे.एच. तारापोर स्कूल में ‘प्रोब-2026’ का शानदार आयोजन, लिटिल फ्लावर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.