गुमशुदा मलेशियाई विमान की तलाश का बढ़ेगा दायरा

73
AD POST

बीजेएनएन नई दिल्ली,14 मार्च

गुमशुदा हुए मलेशियाई विमान एमएच-370 की तलाश में दक्षिणी अंडमान समुद्र में भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय वायुसेना की विभिन्न शाखाओं को मिलकर खोजने के लिए तैनात कर दिया गया है। खोज अभियान की इस कार्यवाही के लिए भारतीय नौसेना को नेतृत्व सौंपा गया है। इस संयुक्त खोज अभियान का संयोजन नई दिल्ली स्थित भारतीय नौसेना का समुद्री संचालन केन्द्र कर रहा है।

AD POST

मलेशियाई सरकार ने भारतीय जहाजों और विमानों द्वारा खोज अभियान के लिए विभिन्न क्षेत्र निश्चित कर दिए हैं। इस समय भारतीय नौसेना के दो जहाज ‘आईएनएस सरयू’ और ‘आईएनएस कुंभीर’ दक्षिण अंडमान समुद्र में निश्चित किए गए इलाके की छानबीन कर रहे हैं। आज दोपहर 3 बजे खोजबीन के दौरान ‘आईएनएस कुंभीर’ का स्थान ‘आईएनएस केसरी’ ने ले लिया। ‘आईएनएस केसरी’ में एक हेलीकॉप्टर भी मौजूद है। इसके अलावा दो तटरक्षक नौकाएं भी समुद्र तट के किनारे खोज अभियान के काम में लगी हुई हैं। भारतीय नौसेना और तटरक्षक बलों के 2 डोर्नियर विमान भी अंडमान समुद्र तट क्षेत्र में उड़ान भरकर खोज के काम में लगे हुए हैं।

मलेशियाई सरकार ने भारत से बंगाल की खाड़ी में भी लापता विमान की खोज करने का आग्रह किया है। इस क्षेत्र में खोज का काम पूर्वोत्तर नौसैनिक कमान द्वारा संचालित किया जाएगा। पोर्ट ब्लेयर में बना संयुक्त कार्रवाई कक्ष खोज अभियान में हुई प्रगति पर लगातार नज़र बनाए हुए है। अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ को खोजबीन में लगी भारतीय सेनाओं का प्रमुख सैन्यदल कमांडर नियुक्त किया गया है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More