
गुमला ।
जिला के सिसई थाना क्षेत्र के बांसटोली गांव में तीन बच्चों की मां बिलो देवी (30) ने भी मोबाईल की वजह से फांसी लगाकर जान दे दी. वह भी दो साल के बच्चे के सामने.
बंधनू ने कहा कि मोबाईल के लिए सोमवार को दोपहर में उसका पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था. ट्रैक्टर चालक बंधनू ने बताया कि बिलो के पास सैमसंग कंपनी का मोबाईल था. उसे किसी से बात करनी थी. पत्नी से मोबाईल मांगा, तो उसने फोन को पटक दिया. मोबाईल खराब हो गया और सिम के सारे नंबर भी उड़ गये. इसी बात पर बिलो उससे झगड़ गयी और घर में जब कोई नहीं था, तो उसने फांसी लगा ली. सोमवार देर शाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया. इस संबंध में थाना में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है. मृतका के भाई विश्राम लोहरा ने पुलिस को बताया कि घरेलू विवाद में उसकी बहन ने फांसी लगा ली. शाम चार बजे उसे सूचना मिली कि उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली है. इसके बाद वह सिसई पहुंचा. यहां आने पर पता चला कि मोबाईल फोन को लेकर कुछ विवाद हुआ और उसकी बहन ने आत्मघाती कदम उठाया.


