
डीएसपी ने टेम्पो चालकों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

गुमला। शहर के पालकोट रोड स्थित टेंपो स्टैंड के पास डीएसपी मुख्यालय इंद्रमणि चौधरी ने मंगलवार को 3 घंटे तक टेंपो जांच अभियान चलाया। इस अभियान में DSP ने वैसे सभी टेंपो को पकड़ा जिनके दाहिनी ओर रेलिंग नहीं लगा था। DSP ने सभी ऑटो को पकड़ कर तुरंत रेलिंग लगवाया और यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। जिसके बाद टेंपो को छोड़ दिया गया। इस अभियान में करीब 100 टेंपो मैं श्रीचौधरी ने तत्काल रेलिंग लगवाया।
वहीं दूसरी ओर थाना चौक के समीप जिला परिवहन पदाधिकारी विजय वर्मा के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान डीटीओ ने ओवरलोडिंग की हुई कोयला लदा ट्रक जप्त किया। ओवरलोडिंग पिकअप ट्रैक्टर सहित कुल 5 वाहनों को ओवरलोडिंग करने को लेकर जप्त किया। परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सभी गाड़ियां ओवरलोडिंग जा रही थी। इस तरह का अभियान शहर में लगातार चलाया जाएगा। जो भी गाड़ी ओवरलोडिंग पकड़ आती है उसे तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
Comments are closed.