कोडरमा।झुमरी तिलैया को साफ और सुंदर बनाने तथा लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए 20 जून को शहर में नगर पर्षद के द्वारा अतिकमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई। पहले दिन सुभाष चैक से इसकी शुरुआत की गई। पहले दिन सुभाष चैक से पानी टंकी रोड तक अभियान को अंजाम दिया गया। इसके तहत सड़क के दोनों ओर से ठेला, गुमटी और भवन के शेड को हटाया गया। इस संबंध में नप के कार्यपालक पंकज झा और नगर प्रबंधक लेमांशु कुमार ने बताया कि अपनी दुकान के सामने डस्टबीन नहीं रखनेवाले 19 दुकानदारों से फाइन लिया गया। इसके तहत प्रति दुकानदार से 500 रुपए जुर्माना के रुप मे वसूला गया। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। 22 को महाराणा प्रताप चैक से स्टेशन रोड तक अभियान को अंजाम दिया जाएगा। इस मौके पर एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, सीओ अनुज बुंडो, कार्यपालक पदाधिकारी पंकज झा, सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार, कृषि बाजार समिति के अभिषेक आनंद, सफाई निरीक्षक राजू राम, हरे राम और मनोज सिंह, तिलैया थाना प्रभारी राजवल्लभ पासवान समेत कई लोग थे। अधिकारियों ने बताया कि डस्टबीन की मोनेटािंग की जाएगी। नहीं पाए जाने पर फाईन किया जाएगा। फिलहाल अतिक्रमण से ठेला वाला ,खोमचे वाले परेशान है उन्हें अपनी और अपने बच्चों की भविष्य अँधेरे में दिखा रहा है ।



