कोडरमा में फिर से लौटेगी अभ्रक की चमक: शिक्षा मंत्री
कोडरमा।
माहुरी वैश्य मंडल कोडरमा इकाई और गिरिडीह मंडल की संयुक्त बैठक माहुरी भवन में 4 जुलाई को हुई। इसकी अध्यक्षता कोडरमा मंडल के अध्यक्ष मुन्ना भदानी और संचालन राजेश कपसीमे ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव थीं। समाज की ओर से बुके देकर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर उन् होंने कहा कि समाज के विकास में माहुरी वैश्य मंडल का विशेष योगदान रहा है। साथ ही मानव सेवा के क्षेत्र में भी यह समाज अग्रणि भूमिका निभाते रहा है। समाज के सेवा भाव से प्रेरित हो कर मैं एंबुलेंस देने की घोषण करती हूँ। उन्होंने कहा कि कोडरमा को शिक्षा हब बनाना है और अभ्रक के फीकी पड़ी चमक को फिर से लौटाना है। कार्यक्रम को विजय अठघरा, अरुण सेठ, गिरिडीह महामंडल के अध्यक्ष सुबोध प्रकाश, केंद्रीय उपाध्यक्ष रवि कपसीमे, मगध के कपलदेव तरवे, आलोक रंजन, प्रमोद भदानी, प्रदीप पवनचौदह, महिला समिति की अध्यक्ष दीपाली भदानी, केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनीता सेठ, आयुषी भदानी, अनिल कुमार वैशखियार और राजेंद्र तरवे ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मथुरा में बन रहे मां मथुरासिनी मंदिर के लिए गिरिडीह और कोडरमा से सहयोग करने की निर्णय भी लिया गया। बता दें कि यह मंदिर 600 साल पुरानी है। कार्यक्रम में माहुरी नवयुक समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष पप्पू भदानी, मीडिया प्रभारी राजेश भदानी, अध्यक्ष रितेश लोहानी, सचिव अभिषेक रंजन, विशाल भदानी, अंकिता एकघरा, साहिल भदानी, आलोक सेठ, हिमांशु सेठ, दिलीप अठघरा, उदय बड़गवे के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष मुन्ना भदानी ने किया।