
कोडरमा।झुमरी तिलैया नगर परिषद बोर्ड की बैठक परिषद के सभागार में सम्पन्न हुआ।अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष संतोष यादव ने किया।बैठक में मुख्य रुप से मानव संसाधन मंत्री डॉ नीरा यादव उपस्थित थी।पहली बार नगर परिषद की बैठक में शामिल हुई मंत्री को बोर्ड के सदस्यों ने फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।उक्त बैठक में वार्ड पार्षदों ने पानी, बिजली,संड़क,सफाई, राशन कार्ड व शहर के ट्रेफिक जैसे कई समस्याओं से अवगत कराया।जवाब में मंत्री नीरा यादव ने प्राथमिकता के अनुसार सभी समस्याओं को अतिशीघ्र निपटाने का भरोसा दिया।उन्होंने नगर विकास द्वारा लगाए जा रहे एल इ डी बल्ब के गुणवत्ता पर ध्यान रखने का निर्देश दिया।महाराणा प्रताप चौक स्थित बस स्टेण्ड पर ट्रक खड़ा रहने से जाम की भयावह स्थिति हो जाता है।इससे निजात दिलाने के लिए मंत्री द्वारा सटीक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया।दुसरी ओर उन्होंने महाराणा प्रताप चौक को सोन्दर्य रुप देने को कहा।साथ ही वार्ड पार्षदों को अपने-अपने वार्ड में विशेष ध्यान देने का सलाह दिया।बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी पंकज झा, नगर प्रबंधक लेमांशू कुमार व शशी रंजन, वार्ड पार्षद पिंकी जैन, नीरज कर्ण, घनश्याम तूरी, आशा देवी, किरण देवी, असगरी खातून, गंदोरी रजक, बाल गोबिन्द मोदी, सबीता देवी,बसन्त सिंह मो.समीम सहित अन्य वार्ड पार्षद एवं नगर परिषद कर्मी उपस्थित थे।



