जमशेदपुर।
जिला पुलिस और सी आर पी एफ के द्वारा चलाये जा रहे नक्सली अभियान के दौरान घोड़ाबादा थाना क्षेत्र मे पुलिस को सफलता मिली है । पुलिस ने नक्सलियो को कई समान बरमद किया है। इस सर्दभ मे ग्रामीण एस पी मोहम्मद आरसी ने बताया कि जिला पुलिस और सी आर पी एफ के द्वारा गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र मे जिलीगडुमरी में नक्सलियो को रुटिग अभियान चलाया जा रहा था । उसी दौरान पुलिस को सुचना मिली कि नक्सलियो का जत्था वहा आया है। पुलिस वहां जैसे ही पहुंची तो उससे पहले ही नक्सली फऱार होगया थे।वहां से पुलिस ने नक्सली बैनर,कई टिफीन , बोतल , वर्दी , कांटी लाल रंग के कपड़े को अलावे बेल्ट भा बरामद किया गया है। उन्होने कहा कि ये नक्सली किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से वहा जुटे थे। उन्होने कहा कि नक्सलियो के खिलाफ अभियान चलता रहेगा।




