Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-4 : बेंगलुरू की लगातार दूसरी जीत, डायनामोज की पहली हार
Top Stories

आईएसएल-4 : बेंगलुरू की लगातार दूसरी जीत, डायनामोज की पहली हार

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 27, 2017Updated:November 27, 2017No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

बेंगलुरू। भारतीय फुटबाल में तमाम सफलताएं हासिल करने के बाद पहली बार हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में खेल रही बेंगलुरू एफसी टीम ने चौथे सीजन में अपने घर में जीत का क्रम जारी रखा है। पहले मैेच में मुंबई सिटी एफसी को पटखनी देने वाली सुनील छेत्री की टीम ने रविवार को श्री कांतीरावा स्टेडियम में दिल्ली डायनामोज को 4-1 से हरा दिया। बेंगलुरू ने पहले मैच में मुंबई सिटी एफसी को 2-0 से हराया था और वह लगातार दूसरी जीत के बाद वह दस टीमों की तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं इस सीजन के अपने पहले मैच में एफसी पुणे सिटी को उसके घर में 3-2 से मात देने वाली दिल्ली की टीम बेंगलुरू के सामने अपने विजयी क्रम को बरकरार नहीं रख सकी और इस सीजन में पहली हार को मजबूर हुई। मुंबई के खिलाफ बेंगलुरू ने 67वें मिनट में पहला गोल किया था और फिर छेत्री द्वारा 90वें मिनट में किए गए गोल की मदद से जीत का खाता खोला था, लेकिन इस मैच में बेंगलुरू की टीम गोल करने के लिए कुछ अधिक ही उतावली दिखी और उसने 24वें मिनट में ही खाता खोल दिया। उसके लिए यह गोल आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एरिक पार्टालू ने किया। यह पार्टालू का लीग का पहला गोल था। इडू गार्सिया ने फ्री किक ली और हरमनजोत खाबरा के पास दाहिने ओर फेंक दिया। खाबरा ने हेडर के जरिए गेंद को पार्टालू को दिया, जिन्होंने गेंद को नेट में डाल मेजबान टीम का घर में खाता खोला।

हालांकि इससे पहले, बेंगलुरू ने मैच के दूसरे मिनट में ही गोल करने का मौका बना लिया था। गार्सिया ने गेंद अपने पाले में ली और बाईं तरफ से मिकू को सटीक पास दिया। मिकू ने सही समय पर हेडर मारा जो बार के ऊपर चला गया। 15वें मिनट में मेजबान टीम ने एक और मौका बनाया। इस बार दिल्ली के गोलकीपर अल्बिनो गोमेस ने बेंगलुरू को बढ़त लेने से नकार दिया।मेजबान टीम के हमले रुके नहीं। उसने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में दूसरा गोल करते हुए अपने आप को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। आईएसएल में पहली बार खेल रहे एरिक ने अपना और टीम का दूसरा गोल किया। 45वें मिनट में बेंगलुरू को कॉर्नर मिला। गार्सिया ने किक ली और गेंद को बॉक्स के अंदर डाली जिसे आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने हेडर से गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। इस गोल से पहले हालांकि मेजबान टीम दो मौके गंवा चुकी थी। मिकू का हेडर गोलपोस्ट से टकरा कर वापस आ गया था और 41वें मिनट में दिल्ली के गोलकीपर गोमेस ने बेहतरीन बचाव करते हुए मेजबान टीम को गोल नहीं करने दिया था।

पहले हाफ का समापन बेंगलुरू ने 2-0 के स्कोर के साथ किया।

दूसरे हाफ में उसकी कोशिश अपनी बढ़त को किसी तरह अंत तक कायम रखते हुए मेहमान टीम को हावी न होने देने की थी। इस रणनीति में वह कामयाब भी रही और दिल्ली की टीम इस हाफ में कुछ खास नहीं कर पाई। बेंगलुरू ने आक्रमण करना जारी रखा। इसी प्रयास में उसके हिस्से 57वें मिनट में तीसरा गोल भी आ गया। कप्तान छेत्री ने बॉक्स के अंदर उदांता सिंह को गेंद पास दी, जिन्होंने उसे अपने नियंत्रण में लेने के बाद गोलपोस्ट में पहुंचाना चाहा, लेकिन एक बार फिर दिल्ली के गोमेज ने उनके प्रयास को रोक लिया। दिल्ली के खतरा टला नहीं था। वहीं खड़े लेनी रोड्रीगेज ने तुरंत मौके को भांपा और गेंद को आसानी से नेट में डाल दिया।
दिल्ली का एकमात्र गोल कालू उचे ने किया। उचे ने 86वें मिनट में पेनाल्टी को गोल में बदल कर इस मैच में दिल्ली का खाता खोला। हालांकि बेंगलुरू ने जल्द ही इस गोल का हिसाब एक और गोल से चुकता किया। पहले हाफ में गोल करने में असफल रहने वाले मिकू ने बेंगलुरू के लिए चौथा गोल 87वें मिनट में किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026

Jamshedpur News :: छात्रों को मिली सपनों की उड़ान, नरभेराम स्कूल और यंग इंडियन्स का करियर फेस्ट ‘पंख 2026’ संपन्न

July 25, 2026

Jamshedpur News :जे.एच. तारापोर स्कूल में ‘प्रोब-2026’ का शानदार आयोजन, लिटिल फ्लावर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.