Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-4 : दिल्ली को हराकर केरल पांचवें स्थान पर पहुंचा
Top Stories

आईएसएल-4 : दिल्ली को हराकर केरल पांचवें स्थान पर पहुंचा

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 28, 2018No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

कोच्चि, 27 जनवरी। दीपेंद्र सिंह नेगी के दोहरे सफल प्रयासों के दम पर मेजबान केरला ब्लास्टर्स ने शनिवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए अपने 13वें दौर के मुकाबले में दिल्ली डायनामोज को 2-1 से हराते हुए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन की अंक तालिका में पांचवां स्थान हासिल कर लिया है।

केरल की टीम की इस सीजन में यह चौथी जीत है जबकि दिल्ली को 12 मैचों में नौवीं हार मिली है। इस जीत के साथ केरल के कुल 17 अंक हो गए हैं और वह 10 टीमों की तालिका में दो स्थानों के फायदे के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। दिल्ली की टीम अब भी फिसड्डी बनी हुई है। इस जीत ने केरल को प्लेआॅफ में पहुंचने की उम्मीद दी है लेकिन उसकी उम्मीद अगले मैच में उसकी जीत और दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर करता है।

आईएसएल में पदार्पण कर रहे दीपेंद्र इस मैच में केरल के हीरो रहे। दीपेंद्र ने स्थानापन्न के तौर पर आने के बाद 48वें मिनट में एक बेहतरीन गोल किया और केरल को बराबरी दिला दी। दिल्ली ने कालू उचे द्वारा पेनाल्टी पर किए गए गोल की मदद से 35वें मिनट में बढ़त हासिल की थी। इसके बाद दीपेंद्र ने 74वें मिनट में अपनी टीम के लिए पेनाल्टी हासिल किया, जिस पर गोल करते हुए इयान ह्यूम ने अपनी टीम को आगे कर दिया।

दिल्ली के लिए आगे जाने के लिहाज से कुछ नहीं बचा था और यही कारण था कि इस अहम मुकाबले में उसने सीटी बजने के साथ हमला कर दिया। दूसरी ओर, मेजबान टीम के लिए अभी भी प्लेआॅफ में जाने की राह बची हुई थी और यही कारण है कि उसने भी समान तीव्रता से हमले किए।

पहले हाफ में दोनों टीमों की ओर से लगभग बराबर हमले हुए। दिल्ली की टीम हर मैच की तरह इस मैच में गेंद को अपने पास अधिक देर तक रखने में सफल हुई लेकिन मिडफील्ड में सक्रियता की कमी के कारण उसके हमले निशाने पर नहीं आए।

सत्यसेन सिंह को अगर 35वें मिनट में प्रशांत के. ने बॉक्स के अंदर नहीं गिराया होता तो पहले हाफ का स्कोर कुछ और होता लेकिन प्रशांत की गलती पर मिले पेनाल्टी पर गोल करते हुए कालू उचे ने दिल्ली को 1-0 से आगे कर दिया और यह स्कोर हाफ टाइम तक बरकरार रहा।

इसके बाद भी हालांकि केरल ने बराबरी का गोल करने की भरपूर कोशिश की लेकिन दिल्ली के डिफेंडरों ने अच्छे प्रयास के बूते उन्हें सफलता नहीं हासिल करने दी।

दूसरे हाफ में हालांकि मेजबान टीम ने वापसी की और 48वें मिनट में बराबरी का गोल करते हुए मैच में रोमांच ला दिया। केरल के लिए यह गोल दीपेंद्र ने  कार्नर पर किया। नेगी 46वें मिनट में करण स्वाने के स्थान पर मैदान पर आए थे। आते ही उन्होंने जैकीचंद सिंह द्वारा लिए गए कार्नर पर शानदार टच से गोल करते हुए मेजबान टीम को बराबरी दिला दी। कालू उचे ने गेंद हासिल करने का प्रयास किया लेकिन वह नाकाम रहे।

इसके बाद मैच का रोमांच और बढ़ गया। दीपेंद्र की भूमिका यहीं खत्म नहीं हुई। 74वें मिनट में इस खिलाड़ी ने अपनी टीम के लिए पेनाल्टी हासिल किया। वह गेंद लेकर तेजी से दिल्ली के बॉक्स में घुसे लेकिन प्रतीक चौधरी ने आगे से आकर पैरों से टैकल करते हुए उन्हें गिरा दिया।

प्रतीक को पीला कार्ड भी मिला और साथ ही केरल को पेनाल्टी मिला, जिस पर 75वें मिनट में गोल करते हुए इयान ह्यूम ने मेजबान टीम को 2-1 से आगे कर करते हुए इस सीजन में अपनी टीम को घर में तीन मैचों के बाद पहली और कुल दूसरी जीत दिलाई। इस सीजन में दिल्ली पर केरला की यह दूसरी जीत है। पहले चरण के मुकाबले में केरला ने दिल्ली को उसी के घर में 3-1 से हराया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026

Jamshedpur News :: छात्रों को मिली सपनों की उड़ान, नरभेराम स्कूल और यंग इंडियन्स का करियर फेस्ट ‘पंख 2026’ संपन्न

July 25, 2026

Jamshedpur News :जे.एच. तारापोर स्कूल में ‘प्रोब-2026’ का शानदार आयोजन, लिटिल फ्लावर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.