Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-4: जमशेदपुर ने खोला खाता, दिल्ली की घर में लगातार दूसरी हार
Top Stories

आईएसएल-4: जमशेदपुर ने खोला खाता, दिल्ली की घर में लगातार दूसरी हार

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 6, 2017No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली, 6 दिसंबर। इजु अजुका द्वारा 61वें मिनट में किए गए गोल के दम पर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में नई नवेली टीम जमशेदपुर एफसी ने यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए मैच में मेजबान दिल्ली डायनामोज को बुधवार को 1-0 से मात देते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की।

इससे पहले जमशेदपुर एफसी ने लीग में तीन मैच खेले थे और तीनों मैच ड्रॉ रहे थे। उसे अपनी पहली जीत के लिए चौथे मैच का इंतजार करना पड़ा। वहीं पिछले सीजन में घर में एक भी मैच न हारने वाली दिल्ली की इस सीजन में घर में यह लगातार दूसरी हार है। बीते शनिवार को उसे नार्थ ईस्ट युनाइटेड ने 2-0 से मात दी थी।

इस जीत से जमशेदपुर ने अपने खाते में तीन अंक डाले और इसी के साथ उसके छह अंक हो गए हैं। वह अब 10 टीमों की अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली नौवें स्थान पर ही बनी हुई है। उसने अभी तक चार मैच खेले हैं जिसमें से एक मैच में जीत मिली है जबकि तीन मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

मेजबान टीम के लिए हालांकि यह मैच शुरुआती पलों में मिलाजुला रहा। उसके गोलकीपर अल्बिनो गोमेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के लिए कई बेहतरीन बचाव किए। उन्होंने 59वें मिनट में जमशेदपुर को मिली पेनाल्टी को बचाते हुए उसे खाता नहीं खोलने दिया। वहीं उसकी आक्रमण पंक्ति ने भी अच्छा खेल दिखाया, लेकिन गोल खाने के बाद मेजबान टीम का मनोबल टूट गया और वह कमजोर पड़ गई।

इस मैच में दिल्ली की किस्मत ने भी उसका साथ नहीं दिया। मैच की शुरुआत में13वें मिनट में उसके कप्तान कालू उचे ने गोल कर ही दिया था, लेकिन मेजबान टीम इस गोल का जश्न मना पाती उससे पहले इस गोल को ऑफ साइड करार दे दिया गया।

इससे पहले, मेहमान टीम ने मैच की शुरुआत आक्रमक की थी। छठे मिनट में ही उसने गोल करने का मौका बनाया। टीम को कॉर्नर मिला जिसे बिकास जाइरू ने लिया और गेंद डी में दी। वहां खड़े मेमो ने हेडर मारा जो बाहर चला गया। 21वें मिनट में इस जोड़ी ने मेहमान टीम के लिए एक और बेहतरीन मूव बनाया। बिकास ने मेमो के पास को लिया और सही समय रहते हुए गेंद अजुका को दी, लेकिन अजुका यहां देर कर गए और तब तक दिल्ली के डिफेंस ने उनसे गोल करने का मौका छीन लिया।

36वें मिनट में दिल्ली को फ्री किक मिली जिसे वो गोल में नहीं बदल पाई। पहला हाफ गोलरहित रहा।

दूसरे हाफ में जमशेदपुर ने अपने बेहतरीन खेल को जारी रखा। 49वें मिनट में उसके पास गोल करने का एक और बेहतरीन मौका आया। बिकास ने दाहिने कोने से गेंद को अपने कब्जे में लेते हुए आंद्रे बिके को दी। बिके का हेडर गोलपोस्ट के बाहर चला गया। बिके ने 59वें मिनट में जमशेदपुर के लिए गोल करने का स्वर्णिम अवसर गंवा दिया। इसी मिनट मेहमान टीम को पेनाल्टी मिली। बिके के पास गोल करने का आसान मौका था। उन्होंने गेंद को दाहिने कोने में निचले हिस्से में डालना चाहा,लेकिन उनकी किक इतनी प्रभावशाली नहीं रही और गोमेज ने उसे रोक लिया।

जमशेदपुर को हालांकि गोल करने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। 61वें मिनट में उसे फ्री किक मिली। मेहताब हुसैन ने किक ली। हुसैन ने गेंद को ऊपर खेला जो गोलपोस्ट के सामने खड़े इजुका के पास गई जिन्होंने बेहतरीन हेडर के जरिए गेंद को गोलपोस्ट में डाल अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

इसके बाद मेहमान टीम के डिफेंस ने बेहतरीन और सूझबूझ भरा खेल दिखाया तथा दिल्ली को गोल से महरूम रखते हुए अपना खाता खोला।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026

Jamshedpur News :: छात्रों को मिली सपनों की उड़ान, नरभेराम स्कूल और यंग इंडियन्स का करियर फेस्ट ‘पंख 2026’ संपन्न

July 25, 2026

Jamshedpur News :जे.एच. तारापोर स्कूल में ‘प्रोब-2026’ का शानदार आयोजन, लिटिल फ्लावर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.