Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-4 : एटीके ने केरला टॉप-4 में जाने से रोका
Top Stories

आईएसएल-4 : एटीके ने केरला टॉप-4 में जाने से रोका

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 9, 2018No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
कोलकाता । हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मौजूदा विजेता एटीके और उप-विजेता केरला ब्लास्टर्स ने चौथे सीजन में लगातार दूसरा ड्रॉ खेला। गुरुवार को साल्ट लेक स्टेडियम में एटीके ने केरला को 2-2 से बराबरी पर रोकते हुए टॉप-4 में जाने से रोक दिया।
सीजन के उद्घाटन मुकाबले में दोनों टीमों ने गोलरहित ड्रॉ खेला था, लेकिन अब दूसरे ड्रॉ से नुकसान केरला को हुआ है क्योंकि लगातार तीसरी जीत के साथ वह जमशेदपुर एफसी को हटाकर टॉप-4 में जा सकती थी। एटीके को अंकतालिका के लिहाज से न तो इस मैच में जीत से फायदा होना था न हार से और न ही बराबरी से हुआ। वह इस मैच से पहले भी आठवें स्थान पर थी और अब भी आठवें स्थान पर है।
केरला को हालांकि एक स्थान का फायदा हुआ है और वह 21 अंकों के साथ एफसी गोवा (20) को पीछे छोड़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। केरला ने इससे पहले पुणे और दिल्ली को हराते हुए लगातार दो जीत दर्ज की थी, लेकिन 75वें मिनट में एटीके के खिलाड़ी टॉम थोर्प द्वारा किए गए गोल ने उसे इस सीजन में पहली बार जीत की हैट्रिक पूरी नहीं करने दी।
दोनों टीमों ने शुरुआत अच्छी की और गोल करने की कोशिश में लगी रहीं। मैच का पहला बड़ा मौका मेजबान टीम ने 20वें मिनट में बनाया। दिमितार बेर्बाटोव ने गेंद पर से अपना नियंत्रण खो दिया और एटीके ने काउंटर किया। डैरेन क्लाडेरिया ने गेंद पेटरसन को दी जो गेंद को बाहर खेल बैठे।
इसी बीच केरला ने कुछ छोटे-छोटे मौके बनाए जिसे पूरे करने में वह असफल रही। 33वें मिनट में केरला के लालरुथारा को येलो कार्ड मिला और इसी मिनट में मेहमान टीम ने गोल भी कर दिया।
मेहमान टीम के लिए यह गोल गुडजन बाल्डविनसन ने प्रशांथ की मदद से किया। काउंटर अटैक करते हुए प्रशांथ ने गेंद गुडजन को दी जिन्होंने हेडर के जरिए गेंद को नेट में डाल केरला को 1-0 से आगे कर दिया।
हालांकि वह ज्यादा देर इस बढ़त को कायम नहीं रख सकी और 38वें मिनट में एटीके ने बराबरी का गोल कर दिया। मौजूदा विजेता के लिए यह गोल रयान टेलर ने किया। केरला के मिलान सिंह ने गेंद बेर्बाटोव को पास करने की कोशिश की, लेकिन टेलर ने बीच में दखल देते हुए गेंद छीन ली और गेंद को नेट में डाल मेजबान टीम को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। हाफ टाइम का अंत इसी स्कोर के साथ हुआ।
दूसरे हाफ में आते ही केरला ने गोल करने की कोशिश की और 48वें मिनट में उसके पास मौका भी आया। ब्लाडविनसन ने हेडर के द्वार बाएं छोर से गेंद को नेट में डालना चाहा ,लेकिन एटीके के गोलकीपर सोराम पोइरेई ने उनके शॉट को रोक दिया।
केरला की कोशिश 55वें मिनट में रंग लाई। केरला के लिए दूसरा गोल बेर्बाटोव ने किया। इसी मिनट में केरला को कॉर्नर मिला। कॉर्नर किक गुडजन के पास आई जिसे उन्होंने बेर्बाटोव के पास भेजा और इस दिग्गज खिलाड़ी ने शानदार शॉट लेते हुए गेंद को नेट के बाएं कोने में पहुंचाते हुए मेहमान टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। यह बेर्बाटोव का आईएसएल का पहला गोल है।
इस बार भी केरला अपनी बढ़त को कायम नहीं रखा सकी और एटीके ने आसानी से 75वें मिनट में गोल दाग बराबरी कर ली। इस बार एटीके के लिए थोर्प संकटमोचक बने। गेंद बीच मैदान से दाएं कोने से टेलर के पास आई जिन्होंने क्रॉस बॉक्स में खेला और थोर्प ने हेडर से गेंद को गोलपोस्ट के अंदर डाल मेजबान टीम को बराबरी पर ला दिया।
इसके बाद हालांकि एटीके के पास बढ़त लेने का मौका आया था, लेकिन मार्टिन पेटरसन ने यह मौका गंवा दिया। 78वें मिनट में पेटरसन को बॉक्स में गेंद मिली और उन्होंने उसे थॉमस के पास भेज दिया। थॉमस समय लेने के बाद भी गेंद को गोलपोस्ट से बाहर खेल बैठे।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो गांधी मैदान में कूड़ा-कचरा और निगम की गाड़ियां देख सरयू राय नाराज, गांधी जयंती तक सफाई की मांग

September 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: राज्य स्तरीय NSS सम्मेलन में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की सहभागिता, डॉ. डी. पुष्प लता ने किया प्रतिनिधित्व

September 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: साकची में 24 सितंबर को खुलेगा नागरमल का नया शोरूम, 32 हजार वर्गफीट में लेडीज और किड्स वियर की रेंज

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.