Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-4 ः विनीत के गोल की बदौलत ब्लास्टर्स ने चेन्नयन एफसी को बराबरी पर रोका
Top Stories

आईएसएल-4 ः विनीत के गोल की बदौलत ब्लास्टर्स ने चेन्नयन एफसी को बराबरी पर रोका

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 22, 2017No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

चेन्नई । स्टार फारवर्ड सीके विनीत द्वारा दूसरे हाफ की इंजुरी टाइम में किए गए बेहतरीन गोल की मदद से केरला ब्लास्टर्स ने शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन के एक अहम मुकाबले में चेन्नयन एफसी को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया।

विनीत का यह गोल एसे समय में हुआ, जब केरल की टीम 89वें मिनट में अपने स्टार डिफेंडर और कप्तान संदेश झिंगन की एक गलती के कारण गोल खाकर पीछे चुकी थी लेकिन नार्थईस्ट युनाइटेड के खिलाफ शानदार हेडर के जरिए गोल करते हुए अपनी टीम को जीत दिला चुके विनीत ने अपनी टीम को हार से बचा लिया।

झिंगन केरला ब्लास्टर्स के सबसे अनुभवी डिफेंडर हैं और इस मैच में वह कप्तानी कर रहे थे। वह आमतौर पर गलती नहीं करते लेकिन 89वें मिनट में वह एक एसी गलती कर बैठे, जो उनकी टीम को भारी पड़ती दिखी।

फ्रांसिस्को फर्नांडिस का शाट गोलपोस्ट में जा रहा था और झिंगन ने उसे रोकने के प्रयास में गेंद पर हाथ लगा दिया। नतीजा केरला के खिलाफ पेनाल्टी दिया गया, जिस पर रेने मिहेलिक ने गोल करते हुए मेजबान टीम को आगे कर दिया।

एसा लगा कि मेजबान टीम इस मैच से हासिल तीन अंकों के साथ 10 टीमों की तालिका में शीर्ष पर पहुंच जाएगा लेकिन तभी झिंगन ने खुद की नाकामी को पीछे छोड़ते हुए एक शानदार कप्तान की तरह आगे बढ़कर विनीत के लिए मौका बनाया, जिस पर विनीत ने धमाकेदार गोल दागकर मेजबान टीम को निराश कर दिया।

इस मैच का सारा रोमांच अंतिम सात मिनट में सामने आया। उससे पहले दोनों टीमें एक दुसरे पर हमले करती रहीं और उन्हें बेकार करती रहीं। पहला हाफ गोलरहित रहा। जहां तक हमलों की बात है तो इसमें निश्चिच तौर पर केरला ब्लास्टर्स आगे रहे।

अपने अंतिम मिनट में नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी पर 1-0 से जीत हासिल करने वाली मेहमान टीम ने पहले ही मिनट में जोरदार धावा बोला। रीनो अंटो ने बाक्स में ललचाने वाला क्रास भेजा। सीके विनीत ने उस पर प्रतिक्रिया करते हुए प्रहार किया लेकिन करणजीत सिंह ने उसे आसानी से रोक लिया।

मेहमान टीम ने नौवें मिनट में भी एक मूव बनाया लेकिन उसे बेकार कर दिया गया। इसी तरह 12वें मिनट में भी मेहमानों ने एक मूव बनाया लेकिन मेजबान टीम के डिफेंडरों ने उसे बेकार कर दिया।

इसके बाद 22वें मिनट में केरला के लिए करेज पेकुसन ने एक बार फिर मूव बनाया और गेंद जैकीचंद सिंह को दी। जैकी गेंद लेकर बाक्स में गए और समय लेते हुए उस पर प्रहार किया लेकिन गेंद पोस्ट के ऊपर से चली गई। यह मेजबान टीम के पास बढ़त पाने का एक शानदार मौका था।

केरला का हमला जारी रहा और चेन्नई के डिफेंडर लगातार उसे नाकाम करने में लगे रहे। 25वें मिनट में इसी तरह का एक मौका बना जब केरल के लालरुआथारा को चेन्नई के इनिगो काल्डेरोन ने गलत तरीके से टैकल किया। रेफरी ने उन्हें कार्ड दिखाने की पूरी तैयारी कर ली थी लेकिन वह अचानक रुक गए।

अबतक चेन्नई की अग्रिम पंक्ति शांत थी। उसे आगे बढ़कर हमले करने की जरूरत थी लेकिन अतिरिक्त समय के शुरू होने तक कोई यह जिम्मेदारी नहीं ले सका। इस बीच कप्तान हेनरिक सेरेनो ने 45वें मिनट में बाक्स के अंदर अपने शरीर का शानदार उपयोग करते हुए केरला के मार्क सिफनोइल को गेंद पर कब्जा करने से रोक दिया। अपने अच्छे प्रयास के कारण वह फाउल करने से भी बच गए।

दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने सावधान शुरुआत किया। हमले होते रहे और बेकार किए जाते रहे। 53वें मिनट में चेन्नई के रफाएल अगस्टो को पीला कार्ड दिखाया गया। 56वें मिनट में चेन्नई को आत्मघाती गोल के संकट से रूबरू होना पड़ा।

लालरुआथारा का क्रास चेन्नई के बाक्स में गया लेकिन केरल का कोई खिलाड़ी उसे रोक नहीं पाया। गेंद वहां से चेन्नई के मेलसन आल्वेस से डिफलेक्ट होकर गोलपोस्ट की ओर गई, जिसे रोकने के लिए करणजीत को काफी प्रयास करना पड़ा।

चेन्नई ने हालांकि इससे उबरते हुए 61वें मिनट में एक जोरदार हमला किया। इस हमले के सूत्रधार बने फ्रांसिस्को फर्नांडिस। फ्रांसिस्को ने 6 यार्ड एरिया में एक शानदार पास लेकिन नेमांजा लाकिक पेसिक ने उसे क्लीयर कर दिया। 68वें मिनट में केरल के सियाम हांघाल को पीला कार्ड दिखाया गया।

इससे बेखबर केरल ने हमला जारी रखा। करेज ने 72वें मिनट में एक चौंकाने वाला हमला किया। बाक्स से बाहर से उन्होंने एक जोरदार शाट लगाया। गेंद तेजी से गोलपोस्ट की ओर बढ़ी लेकिन करणजीत ने बेहतरीन डाइव मारते हुए उसे रोक दिया।

चेन्नई ने 75वें मिनट में जूड नोरू को बाहर करते हुए ग्रेगरी नेल्सन को अंदर किया और फिर 76वें मिनट में राफेल अगस्टो को बाहर कर रेने मिहेलिक को अंदर किया। इसी तरह केरल ने जैकीचंद को बाहर कर लोकेन मेइती को अंदर दिया।

नार्थईस्ट के खिलाफ केरल की जीत के हीरो रहे सीके विनीत ने 75वें मिनट में लांग रेंज शाट के माध्यम से मौका बनाना चाहा लेकिन वह सफल नहीं हो सके। जवाब में चेन्नई के ग्रेगरी नेल्सन ने 81वें मिनट में केरला के बाक्स के बाहर से एक जोरदार किक लगाया लेकिन मेहमान टीम के गोलकीपर पाल राचुब्का ने उसे नाकाम कर दिया।

83वें मिनट में सेरेनो को पीला कार्ड दिखाया गया। 89वें मिनट में झिंगन की गलती पर गोल करते हुए रेने ने चेन्नई को आगे कर दिया लेकिन उसकी खुशी सिर्फ कुछ ही मिनट टिक सकी। विनीत ने इंजुरी टाइम में गोल करते हुए मेजबान टीम की खुशियों पर पानी फेर दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026

Jamshedpur News :: छात्रों को मिली सपनों की उड़ान, नरभेराम स्कूल और यंग इंडियन्स का करियर फेस्ट ‘पंख 2026’ संपन्न

July 25, 2026

Jamshedpur News :जे.एच. तारापोर स्कूल में ‘प्रोब-2026’ का शानदार आयोजन, लिटिल फ्लावर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.