जमशेदपुर-भाजपा टेल्को मंडल ने मनाया 37वां स्थापना दिवस

117

 

 

जमशेदपुर।

भारतीय जनता पार्टी के 37वें स्थापना दिवस को टेल्को मण्डल ने जोजोबेड़ा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के समक्ष बुधवार शाम केक काटकर भव्य आयोजन पूर्वक मनाया। इस दौरान बतौर मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार सम्मिलित हुए। मौके पर विशेष रूप से विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ. उपेंद्र सिंह, अनिल श्रीवास्तव, जिला मंत्री राकेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अंकित आनंद, कमलेश सिंह, घोड़ाबन्धा मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र राय, संतोष शार्दुल, दिलीप कुमार मौजूद रहें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन टेल्को मंडल के अध्यक्ष पप्पू मिश्रा ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन मंत्री कृष्णा यादव ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रयाद मुखर्जी के छविचित्रों पर माल्यार्पण कर की गयी। इसके पश्चात मौजूद अतिथियों ने संयुक्त रूप से केक काटकर 37वें स्थापना दिवस को मनाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने
विगत 37 वर्षो से राष्ट्रसेवा को समर्पित ‘भाजपा’ के स्थापना दिवस पर विचारधारा आधारित एक छोटे से पौधे को अपने अमूल्य एवं कठोर परिश्रम से विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने वाले सभी सुधि कार्यकर्ताओं को नमन किया। कहा कि भाजपा सेवा भावना से कार्य करती है, सत्ता प्रति मात्र हमारा उद्देश्य नहीं है। कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के उदय को परिलक्षित पार्टी सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र से आगे बढ़ रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भाजपा नीत सरकारें सबों का विकास चाहती है, तुष्टिकरण किसी का नहीं। इस दौरान चंद्रशेखर मिश्रा, सतीश सिंह, विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल, डॉ. उपेंद्र सिंह, अनिल श्रीवास्तव ने भी संबोधित करते हुए कायकर्ताओं को पार्टी के नीति व सिद्धांत से अवगत कराते हुए केंद्र-राज्य की सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। मौके पर विशेष रूप से टेल्को मंडल के महेंद्र प्रसाद, अजीत शाही, अरविंद तिवारी, रविशंकर सिंह, रंजीत पांडेय, ओमप्रकाश सिंह, गोल्डेन प्रसाद,मनोज सिंह, विकास शर्मा,राजेंद्र स्वामी,संजय सिंह समेत सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय जन मौजूद

Local AD

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More