जमशेदपुर। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण किये जाने के उपरांत भाजयुमो नेता कृष्णा शर्मा उर्फ काली शर्मा ने हर्ष जाहिर करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति से ऊब चुकी जनता ने भाजपा को विकास का विल्कप समझ अपार बहुमत से सरकार बनाई।
भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर जनता ने अन्य राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश में भी प्रचंड बहुमत दिया अब निःसंदेह तेज गति से सर्वांगीण विकास होगी। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने पुनः सिद्ध किया कि यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यूपी की पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए भाजयुमो नेता ने आगे कहा कि ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था अब पटरी पर आएगी तथा यूपी राज्य में विकास और सुशासन लौटेगा।