अजयधारी सिहं
मधुबनी (फुलपरास)।
गत शनिवार रात्रि से लगातार हुई झमाझम वर्षा के कारण अनुमंडल मुख्यालय अवस्थित अल्प शक्ति 300 वाट दूरदर्शन प्रसारण केंद्र में पानी घुस गया है। ट्रांसमीटर कक्ष में घुसे इस पानी के कारण सीमांचल के इस दूरदर्शन प्रसारण केंद्र का प्रसारण शानिवार से ही पूरी तरह ठप हो गया है।
टीवी केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों ने जानकारी दी है कि इस अवस्था में प्रसारण चालू करने से ट्रांसमीटर के जलने का खतरा है। उनके समक्ष परिसर में रह पाना तक मुश्किल हो गया है। पानी के निकासी होने तक लोगों को टीवी के कार्यक्रमों को देखने के लिए किसी अन्य विकल्प की तलाश करनी होगी। जानकारी हो कि अनुमंडल मुख्यालय में जल बहाव की कोई व्यवस्था नही रहने के कारण आमजनों को बार बार इन मुशीबतों का सामना करना पड़ रहा है।बाजार के दुकानों के आगे भी कई जगह पानी का जमाव हो जाता है।