JAMSHEDPUR ।
बागबेड़ा कॉलोनी एवं मध्य पंचायत अंतर्गत छूटे हुए जरूरतमंदों के बीच झामुमो इकाई अध्यक्ष अजीत सिन्हा एवं उप मुखिया सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से दर्जनों कंबल वितरण किए। विदित हो कि इसके पूर्व बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत भवन में सैकड़ों कंबल जरूरतमंदों के बीच वितरण किया गया था। उस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने अनुरोध किया था कि उनका नाम लाभुक की सुची में नहीं है। वैसे लोगो के अनुरोध पर उसे चिन्हित कर कंबल दिया गया।
कंबल लेने वाले में मुख्य रूप से किरण देवी, जसवीर कौर, सीमा देवी, आरती देवी, राजकुमारी देवी, निशा देवी, रेखा देवी, बनारसी देवी, शिवा देवी, उषा देवी, प्रेमलता देवी, शिखा दास उपस्थित थी।