
रांची।
झारखंड के गोडडा के सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर दावा किया हैं कि मंत्री मिथिलेश ठाकूर का विधानसभा
सदस्यता समाप्त करने के लिए केन्द्रीय चुनाव आयोग नोटिस भेजेगा।
उन्होनें बुधवार को ट्विटर पर नई जानकारी साझा करते हुए लिखा कि झारखंड के मंत्री मिथलेश ठाकुर ने ठेकेदारी की बात
चुनाव आयोग को नहीं बताई । इस कारण केन्द्रीय चुनाव आयोग उन्हें नोटिस भेजेगा।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्विटर पर उन्होंने लिखा – ‘’झारखंड के मंत्री मिथलेश ठाकुर ने ठेकेदारी की बात चुनाव आयोग को नहीं बताई, अब उनकी सदस्यता समाप्ति का नोटिस केन्द्रीय चुनाव आयोग भेज रहा है. पहले गलत रिपोर्ट देने के कारण झारखंड के प्रशासनिक अधिकारी पर भी कार्रवाई हो सकती है.‘
झारखंड के मंत्री मिथलेश ठाकुर जी ने ठेकेदारी की बात चुनाव आयोग को नहीं बताई, अब उनकी सदस्यता समाप्ति का नोटिस केन्द्रीय चुनाव आयोग भेज रहा है । पहले ग़लत रिपोर्ट देने के कारण झारखंड प्रशासनिक अधिकारी पर भी कार्रवाई हो सकती है
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) June 8, 2022
आपको बता दें कि झारखंड की राजनिती इन दिनों काफी गर्म है। क्योकि विपक्ष के द्रारा डेली सत्ता पक्ष पर हमला बोला जा
रहा है।
वही विपक्ष की भूमिका में गोडडा के सांसद निशिकांत दुबे है। और सोशल मिडिया के बहाने डेली सरकार पर हमला बोल
रहे है।
बाबू लाल ने भी सरकार साधा निशाना
इधर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्विटर पर आज फिर सरकार पर निशाना साधा।
बाबूलाल मरांडी ने सोशल साईट के माध्यम से राजधानी में हो रहे दिन दहाड़े हत्या पर सवाल उठाया हैं।
उन्होंने अपने साइट पर लिखा है लगता है।
झारखंड में अपराधियों का समानांतर सरकार चल रही हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल पुछा हैं कि अपराध नियत्रंण के लिए क्या ठोस योजना बनाया जा रहा है।
इस बात की जानकारी जनता को देना चाहिए।
झारखंड की राजधानी में अपराधियों की समानांतर सरकार चल रही है।
कल दिनदहाड़े जेवर व्यवसायी की हत्या हो गई।
सेना से सेवानिवृत्त व्यवसायी से नक्सली रंगदारी मांग रहे हैं, नहीं देने पर फौजी कार्रवाई की धमकी भी दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी अपराध नियंत्रण की क्या ठोस योजना है जनता को बताइए।— Babulal Marandi (@yourBabulal) June 8, 2022
Jamshepur Today News : केंन्द्रीय रजक समाज के अध्यक्ष पद के लिए भोला रजक ने भी दावेदार ठोंकी
वही बाबूलाल मरांडी ने बालू किल्लत पर भी सवाल उठाया है ।
उन्होंने सोशल साइट में लिखा- झारखंड में बालू की किल्लत के कारण निर्माण उद्योग से जुड़े काम पूरी तरह से ठप पड़े हुए
हैं।
हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं। व्यवसायी बता रहे हैं कि 26 सालों में ये सबसे भयावह स्थिति है।
झारखंड में बालू की किल्लत के कारण निर्माण उद्योग से जुड़े काम पूरी तरह से ठप पड़े हुए है।
हज़ारों लोग बेरोजगार हो गए हैं। व्यवसायी बता रहे हैं कि 26 सालों में ये सबसे भयावह स्थिति है।
आज ठोस नीति के अभाव और सरकार की अकर्मण्यता से व्यवसायी वर्ग से लेकर आम जनता त्राहिमाम कर रही है।— Babulal Marandi (@yourBabulal) June 8, 2022