रांची
झारखंड में आज शनिवार को शाम तक कोरोना वायरस के 1030 नए मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा आज 7 लोगों की मौत भी हो गई है। मृतकों में एक रांची के आइआरबी के एक जवान भी शामिल हैं। शनिवार को राज्य में आइआरबी के एक जवान सहित सात कोरोना मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। जवान को छोड़कर सभी मरीज वृद्ध थे तथा सांस और अन्य बीमारियों से जूझ रहे थे। आज झारखंड में 822 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
शनिवार को राज्य में कोरोना के 1030 नए मामले सामने आए। राज्य में एक दिन पूर्व शुक्रवार को भी कोरोना के 678 मामले सामने आए थे। राज्य में कोरोना के मामले बढ़कर अब 17 हजार से अधिक हो गए हैं। रांची में सबसे अधिक 412 मामले और गिरिडीह में 286 पॉजिटिव मरीज मिले हैं.रांची में अब तक सिर्फ रिम्स की जांच रिपोर्ट के अनुसार आज 268 पॉजिटिव मामले मिले हैं। आज रिम्स अस्पताल में कुल 993 टेस्ट किए गए। इसमें से 720 निगेटिव मामले और 261 पॉजिटिव मिले हैं। 268 पॉजिटिव मामलों में से रिम्स से 11, रांची से 254 और रामगढ़ से 3 मरीज हैं।