Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में तृतीय दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में तृतीय दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 23, 2025Updated:June 23, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 जमशेदपुर।
शहर स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के प्रांगण में 23 जून 2025 को विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह और विशेष अतिथि के रूप में झारखंड के कोल्हान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति और वर्त्तमान में उड़ीसा सरकार में शिक्षण सलाहकार के रूप में कार्यरत प्रो. डॉ. शुक्ला मोंहती उपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार पाणि, कुलसचिव नागेंद्र सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. मोईज़ अशरफ़ के अतिरिक्त विश्वविद्यालय के अन्य अकादमिक और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति ने विश्वविद्यालय के वार्षिक अकादमिक रिपोर्ट को संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत किया और परीक्षा नियंत्रक ने विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और परीक्षा विभाग की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों के मंगल भविष्य की कामना की।

Bihar News :खगड़िया में 50,000 मीट्रिक टन क्षमता वाले अत्याधुनिक साइलो गोदाम का केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने किया उद्घाटन

समारोह का शुभारंभ विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना पर आकर्षक नृत्य से हुआ, जिसके पश्चात माननीय अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्वलन के उपरांत साईं वंदना के माध्यम से ईश्वर का आह्वान किया गया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेंद्र सिंह द्वारा विद्यार्थियों को दीक्षांत संकल्प दिलवाया गया।
कार्यक्रम में अपने संबोधन वक्तव्य के दौरान विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री मदन मोहन सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए दीक्षांत समारोह के महत्व को रेखांकित किया और छात्रों को समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा, *जब हम इस संस्थान खोलने की योजना पर काम कर रहे थे, तब हमने देखा कि बहुत से बच्चे संसाधनों के अभाव में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ मेधावी छात्र शिक्षण क्षेत्र की आधारभूत अवसंरचनाओं की कमी की वजह से पलायन कर रहें हैं। इन्हीं दो कारणों के वजह से नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। आज हमारे लिए यह अत्यंत ही सम्मान का विषय है कि आज इस विश्वविद्यालय में कुल 8000 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों की इस दृढ़ संकल्प और कठोर परिश्रम का ही परिणाम है कि आज विश्वविद्यालय के प्रांगण से स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी संकायों के 2023 और 2024 वर्ष के 1500 से अधिक विद्यार्थियों को आज दीक्षांत समारोह के इस मंच से डिग्री सर्टिफिकेट प्रदान किया जा रहा है।*

JAMSHEDPUR NEWS :नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में;टेक उत्सव; का हुआ आयोजन

युवाओं की ऊर्जा और शिक्षा का समुचित उपयोग देश को सशक्त बनाने में होना चाहिए: गिरिराज सिंह

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, *युवाओं की ऊर्जा और शिक्षा का समुचित उपयोग देश को सशक्त बनाने में सहायक होगा। हर एक विद्यार्थी को इतना काबिल बनना चाहिए कि वह नौकरी करने वाला नहीं नौकरी देने वाला बने।*

यह दीक्षांत समारोह न केवल विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था, बल्कि यह विद्यार्थियों के जीवन में नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक भी बना। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता, विभागों के प्रमुख, संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :एक्सएलआरआइ के होमकमिंग में जुटे पूर्ववर्ती विद्यार्थी, सबने कहा एक्सएल ने सिखाया ग्रेटर गुड का पाठ

December 6, 2025

Jamshedpur News :बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर साकची से अंबेडकर चौक तक विशाल कैंडल मार्च

December 6, 2025

Jamshedpur News :एबीएम कालेज ने घाटशिला कॉलेज को 21 रनों से हराया

December 6, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.