
जमशेदपुर। शहर की धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर द्धारा साकची धालभुम क्लब मैदान (श्री अग्रयेन भवन के सामने) में आगामी 25 मार्च मंगलवार को जीण माता का भव्य 19वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा, जिसकी सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जीण माता का भव्य दरबार सजेगा। गर्मी को देखते हुए वातानुकूलित (एसी पंडाल) बनाया जा रहा हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दोपहर दो बजे में मां भवानी जीण शक्ति का महा मंगल पाठ और संध्या 8 से भजनों की अमृत वर्षा होगी। रात 10 बजे महाआरती के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा। महा मंगल पाठ में 1501 महिलाएं शामिल होगी। इसके लिए बाहर से प्रसिद्ध 11 पाठ वाचक कलाकार शहर आ रहे हैं, जो संगीतमयी नृत्य नाटिका (देवान्जली डांस ग्रुप के कलाकारों) की प्रस्तुति के साथ पाठ का वाचन एक साथ करेंगें। साथ ही कोलकात्ता के कारीगरों द्धारा फूलों से माता का भव्य दरबार सजाया जायेगा। महोत्सव को सफल बनाने के लिए पिछले एक माह से श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर के बजरंग लाल अग्रवाल, शंभु खन्ना, विनोद खन्ना, सुनील देबूका, मनीष खन्ना, आशीष खन्ना आदि संस्था के अन्य सदस्यों के सहयोग से तैयारियां को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। संस्था की महिलाओं का भी पूरा सहयोग मिल रहा हैं।