
जमशेदपुर। बारिश नहीं होने के कारण जमशेदपुर और इसके आसपास क्षेत्रों के लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के अनुसार जमशेदपुर का सोमवार का अधिकतम तापमान37.6 डिग्री नापा गया है जो सामान्य तापमान से 4.6 डिग्री अधिक है।वहीं जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री रहा। हजारीबाग और खूंटी का अधिकतम तापमान 32. 5 रहा जो झारखंड के अन्य जिलों की अपेक्षा सबसे कम रहा। झारखंड की राजधानी रांची का तापमान 34 डिग्री, डाल्टनगंज का 35. 4 रहा ।
इसे भी पढ़े:-Indian Railway IRCTC : टाटा से जेसीडीह,क्यूल,सुल्तानगंज जाना हैं तोआपके लिए है ये ट्रेन, जानें रूट और टाइम टेबल
*इन जिलों में बारिश की संभावना*
मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की मानें तो अगले 2 से 3 घंटे के अंदर झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पाकुर ,दुमका साहिबगंज, लातेहार और गुमला जिले के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे के मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है तथा कुछ स्थानों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से हवा चलने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों के लोगों से अपील की है कि वे संभावित बारिश को देखते हुए सावधान और सतर्क रहें। पेड़ के नीचे न जाएं और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान खेतों में ना जाएं और मौसम साफ होने का इंतजार करें।