
जमशेदपुर।
उलीडीह थाना क्षेत्र के कुंवर सिंह रोड स्थित मध्य विद्यालय के क्लास रूम में एक 24 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है।वही स्कूल में शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की गला रेतकर हत्या की गई। घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को शुक्रवार की सुबह मिली उसके बाद शव की पहचान करने के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि युवक गुरुवार की शाम को ही अपने घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। इस बीच परिवार के सदस्यों ने रातभर युवक का पता लगाने का भी काम किया था।

बताया जा रहा है कि सरकारी स्कूल को बंद किया गया था। इस बीच पुट्टी का काम के लिए उसे आज ही खोला गया था। इस बीच देखा गया कि भीतर पवन उर्फ सौरभ शर्मा का शव पड़ा हुआ है।शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था। वही शव मिलने की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।