संवाददाता,जमशेदपुर,01 दिसंबर
जमशेदपुर के 6 विधानसभा क्षेत्रो मे होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कर रखा हैं। अतिसंवेदन शील इलाको में प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक पुलिस शस्त्र बल को तैनात कर रखे हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए पहुंचे मतदाता कर्मियों को कोई सुविधा नही दी गयी है। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में आने वाले घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के उच्च विद्यालय माटीगोड़ा कलस्टर व पोटका विधानसभा क्षेत्र के राजकीय कृत उच्च विद्यालय जादूगोड़ा मोड़ के मतदाता कर्मियों को ठंड से ठिठुरने के लिए यूही छोड़ दिया गया हैं। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के माटीगोड़ा कलस्टर में कुल 36 मतदाता कर्मी व 30 पुलिस कर्मियों को मात्र दरी व तकीया देकर ही छोड़ दिया गया है जबकि ठंड से बचने के लिए कंबल की व्यवस्था नही की गयी हैं। वहीं पानी व बिजली की व्यवस्था भी ठिक अवस्था में नही की हैं। पानी के लिए मतदाता कर्मियों को दूर दराज जाना पड़ रहा हैं व बिजली के लिए जरनेटर की व्यवस्था की गयी है जो रात्री 10 बजे के बाद बंद कर दी जा रही हैं। जवानो के लिए रूम की व्यवस्था नही होने के कारण बरामदा में ही निवास कर रहे हैं। पुछे जाने पर कलस्टर ने बताया कि दरी व तकीया की व्यवस्था हुई है जबकि ठंड से बचने के लिए कंबल की व्यवस्था नही हो पायी हैं।