झाविमो के प्रत्याशी घर घर जाकर वोट मांग रहे है
सवाददाता,जमशेदपुर,20 नवम्बर
झाविमो प्रत्याशी अभय सिंह के चुनाव अभिकर्ता बागुनहातु, बारीडीह निवासी रबीन्द्र कुम्हार को बनाया गया है। रबीन्द्र मास्टर इसके पूर्व भी लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में चुनाव संचालन की गतिविधियों में शामिल रहे हैं। ये चुनाव से संबंधित सभी जिम्मदारीयां का बखुबी निर्वाहण करते हुए चुनाव संचालन से जुड़े हुए अन्य कार्यकर्ताओं का भी मदद कर रहे है।
भाई के लिए वोट मांगने चुनाव मैदान में कुदे निर्भय सिंह – जमशेदपुर पूर्वी के प्रत्याशी अभय सिंह के लिए वोट मांगने उनके अनुज निर्भय सिंह अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी समर में कुद पड़े हैं। निर्भय सिंह अपने बड़े भाई के लिए गोलमुरी मण्डल के अन्तर्गत टिनप्लेट सिक्युरिटी फ्लैट में घर-घर जाकर लोेगों से सम्पर्क कर वोट मांगे। जबकी गोलमुरी मार्केट में कार्यालय का उद्घाटन भी किये। निर्भय सिंह ने फ्लैट वासियों से आग्रह किया की आप एक ऐसे जनप्रतिनिधि को चुने जो आपकी हर छोेटी बड़ी समस्याओं के निदान के लिए तत्पर हों। आपने वर्तमान विधायक पर भरोसा कर क्षेत्र के विकास के लिए 4 बार अपना जनप्रतिनिधि चुना और परिणाम सामने है। इस बार आप लोगों को अपना विधायक नहीं अपना सेवक चुनना है।
अभय सिंह ने किया क्षेेत्रों में सघन जनसम्पर्क – झाविमो प्रत्याशी अभय सिंह ने आज पूर्वी विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत टेल्को ग्रामीण मंडल, बिरसानगर मंडल, गोलमुरी मंडल, सीतारामडेरा मंडल के अन्तर्गत कई बस्तीयों में घर-घर जनसम्पर्क अभियान चलाये, वहीं कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित बैठकों में भी उपस्थित होकर अपने लिए वोट मांगे। अभय सिंह ने पदयात्रा कर लोगों से परिवर्तन की अपील करतेे हुए झाविमो प्रत्याशी को जीताने की अपील की।
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने थामा झाविमो का दामन- झाविमो युवा मोर्चा के नागेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा के 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने अभय सिंह के सामने झारखण्ड विकास मोर्चा का दामन थामा। अभय सिंह ने पार्टी में आयेे हुए सभी नये सदस्यों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। झाविमो में शामिल होने वाले में मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा के राहुल सिंह, भरत ठाकुर, राकेश, मुरारी प्रसाद समेत अन्य थे।