सहरसा,
विधायक श्री दिनेष चन्द्र यादव ने रविवार को सरोजा पंचायत में दो सडको का शिलान्यास किया। लगभग 11 करोड की लागत से बनने वाली दो सडक एवं एक उच्चस्तरीय पुल का निर्माण होगा। पहला सडक एनएच 107 से सरोजा चैक 1 करोड एवं दूसरा सडक बीटी करूआ से परराही गांव होते हुए कोसी बांध तक 10 करोड की लागत से बनेगी। इस सडक में एक डेनेज पर एक उच्च स्तरीय पुल भी बनेगा। इस मौके पर करूआ गांव में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री यादव ने कहा कि सडक एवं पुल के बन जाने से इस इलाके सहित सलखुआ प्रखंड के लोगो को भी लाभ मिलेगा। उन्हौने कहा कि जहां भी सडक एवं पुल की जरूरत होती है वहां वे इस कार्य कराने को हमेषा तत्पर रहते है। विधायक श्री यादव के कहा कि बेलवारा पूर्णवास के लोग सालो भर नाव से पार करते है। अब बैडी से बेलवारा पूर्णवास तक 13 फीट लंबी सडक बनेगी। वही पूर्णवास में पुल का निर्माण होगा। तिलाठी में पुल बनकर तैयार है। लंबे समय से लोगो की इस नदी पर पुल की मांग थी। तिलाठी में पुल बन जाने से तटबंध के अंदर सहित महिषी के लोगो को भी लाभ मिलेगा। विधायक ने लोगो से आग्रह किया कि जहां भी सडक का निर्माण हो ग्रामीण सडक बनाने में मदद करें। सडक बन जाने से जहां गांव की भी पहचान बनती है वही लोगो को भी आवागमण की सुुविधा मिलती है। पूर्व विधायक डाॅ अरूण की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबाधित करते हुए पूर्व विधायक डाॅ कूमार ने कहा कि क्षेत्र के विकास के कटिबद्व पूर्व सांसद सह वर्तमान विधायक हर वक्त लोगो की समस्या को दूर करने में लगे रहते है। सभा को राजद जिलाध्यक्ष सह जिला पार्षद जफर आलम, जिला परिषद उपाध्यक्ष छत्री यादव, सोहन झा, कुषेष्वर यादव, रेवती रमण सिंह आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यिा रामेष्वर प्रसाद यादव, मुहम्मदपुर मुख्यिा रमेष यादव, खम्होती मुख्यिा ललन यादव, सरोजा मुख्यिा प्रतिनिधी राजकुमार ष्षर्मा, पंचायत समिति सदस्य यषवंत सिंह, विपीन कुमार गुप्ता, जयषंकर सिंह, धर्मवीर सिंह, मुरारी सिंह, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह कुषवाहा, रबिन्द कुमार, बिरेन्द्र कुमार, पिंटु ष्षर्मा, सहित कई लोग उपस्थित थे। सडक का निर्माण कार्य षिव दुर्गा कंन्टक्सन करेगी।