राजकुमार झा
मधुबनी।
मधेपुरा के सांसद और जन अधिकार पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष पप्पू यादव बेउर जेल में एक दिन के लिए अनशन पर बैठ गए। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक वो भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे। और वो जेल के अधिकारीयों पर लापरवाही व् मनमानी का आरोप लगाते हुए अनशन पर बैठ गए हैं।
27 मार्च को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पटना में प्रदर्शन किया था जिसका नेतृत्व स्वयं सासंद पप्पू यादव कर रहे थे। प्रदर्शन और विधानसभा घेराव के दौरान उनके समर्थकों और पुलिस के बीच भयंकर झड़प हुई थी। जिसके बाद शाम को एक पुराने मामले में उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। तभी से वे बेउर जेल में बंद है। लगातार वे शासन परसाशन के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहे है ।