रांची-आरएसएस के प्रांत संघचालक बने सच्चिदानंद अग्रवाल

135
AD POST

रांची ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), झारखंड प्रांत की नई कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव किया गया है। गुमला के विभाग संघचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल को प्रांत का नया संघचालक एवं शारीरिक प्रमुख संजय कुमार को प्रांत कार्यवाह बनाया गया है। देवव्रत पाहन को प्रांत संघचालक के पद से मुक्त करते हुए क्षेत्र में नई जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है। वहीं नवल किशोर लाल कर्ण के स्वास्थ्य को देखते हुए प्रांत कार्यवाह पद से मुक्त किया गया है। प्रांत प्रचारक रविशंकर के नेतृत्व में 2025 में आयोजित आरएसएस के शताब्दी वर्ष को देखते हुए नई युवा टीम तैयार की गई है। इसके अलावा सह कार्यवाह राकेश लाल (रांची), प्रांत प्रचारक >>रविशंकर, शारीरिक प्रमुख कुणाल कुमार (रांची), सह शारीरिक प्रमुख मोहन कच्छप (जमशेदपुर) एवं संतोष तिवारी (धनबाद), बौद्धिक प्रमुख ज्वाला तिवारी (गढ़वा), सह बौद्धिक प्रमुख हरिनारायण (रांची), सेवा प्रमुख >>त्रिवेणी साह (धनबाद), सह सेवा प्रमुख राकेश कुमार (साहिबगंज), संपर्क प्रमुख राजीव कमल बिट्टू (रांची), सह संपर्क प्रमुख डॉ. रंजीत (एनआइटी जमशेदपुर), व्यवस्था प्रमुख प्रेम अग्रवाल (रांची), सह व्यवस्था प्रमुख>>मदन मोहन सिंह (रांची), सह व्यवस्था मुरारका (रांची), धर्म जागरण प्रमुख शिवमूर्ति, धर्म जागरण संयोजक शक्तिनाथ लाल दास (रांची), कुटुंब प्रबोधन हिमांशु वर्मा (रांची), सामाजिक समरसता दिनेश मंडल (जमशेदपुर), प्रांत घोष प्रमुख राजेश (रांची), गो सेवा को बनाया गया है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

04:27