घर में घुसकर बस एंजेट की हत्या, पूछताछ के तीन लोग हिरासत में


संवाददाता,जमशेदपुर.07 जनवरी
जमशेदपुर के मानगो उलीङीह थाना क्षेत्र के शर्मा लाईन आर्शीवाद नगर के रहने वाले सुरेन्द्र सिंह हत्याकांड में पुलिस ने दीपक कुमार और विकास कुमार नामक दो युवक को गिरफ्रतार किया है। जबकि गोली चलाने वाले आरोपी राजा शर्मा समेत अन्य कई युवक अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। इस मामले में सिटी एसपी कार्तिक एस का कहना है कि पकड़ाये दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने हत्या करने की बात कबूल कर ली है। उनके अन्य सहयोगी शुभम, राजा, मनोज सिंह, अमनदीप एवं मनीष यादव समेत अन्य की गिरफ्रतारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। सिटी एसपी ने इस बात का भरोसा दिलाया है कि सभी आरोपी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्रत में होगें। इस मामले का मानगो उलीडीह थाना कांड संख्या 4/15, दिनांक 5 जनवरी है। इस पुरे मामले में यह बात सामने आयी है कि मृतक के पुत्र मनोज सिंह को वे सभी आरोपी खोज रहे थे। मनोज सिंह नहीं मिला तो उसके पिता को गोली मार दी। घटना के दिन ही संध्या 8 बजे लगभग मनोज ने अपने दोस्तों के साथ पकड़ाये एक आरोपी दीपक की पिटायी कर दी थी। जिसके प्रतिशोध में यह घटना घटी। जानकारी हो कि मृतक के आवास के समीप ही इन आरोपियों द्वारा 4 जनवरी की रात लगभग 10 बजे ग¨ली मार कर दी। मृतक बस एंजेट का काम करते थे। मालूम हो कि मानग¨ के उलीडीह के शर्मा लाईन के आर्शीवाद नगर के रहने वाले सुरेन्द्र सिंह के घर मे रात के दस बजे कुछ ल¨ग आए अ©र उनके घर का दरवाजा खटखटाने लगे। दरवाजा खटखटाने के बाद सुरेद्र सिंह के पत्नी जैसे ही दरवाजा ख¨ली अ©र उसी समय पीछे से सुरेद्र सिंह भी पहुँच गए.सुरेन्द्र सिह क¨ देखते ही हमलावार सुरेन्द्र सिह क¨ के साथ मारपीट करने लगे और उसी मे से राजा शर्मा ने सुरेन्द्र सिंह को गोली मार दी और गोली मारने के बाद सभी वहां से फरार हो गए। गोली से घायल सुरेद्र सिंह को उनके परिजनो ने ईलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया जहाँ डाक्टरो ने सुरेन्द्र सिह क¨ मृत घोषित कर दिया।