जमशेदपुर।
सिख युथ ब्रिगेड के तत्वावधान में सिख धर्म के गुरु श्री अर्जुन देव जी की शहादत को नमन करते हुए छबील, गोलमूरी चौक पर लगाई गई। कार्यक्रम का विधिवत आरम्भ गुरु महाराज जी के चरणों मे अरदास कर किया गया। ठंडे मिठे जल एवं चना रुपी प्रसाद का वितरण राहगीरों के बीच किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेता दिनेश कुमार,गुरुदेव सिंह राजा, टिन्पलेट यूनियन के सचिव सरदार परविंदर सिंह, सेन्ट्रल गुरुद्वारा के प्रधान इन्दरजित सिंह ने संयुक्त रुप से किया, भाजपा गोलमूरी मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा , बारिडिह गुरुद्वारा के प्रधान अमरजित सिंह, अप्पा राव, मंजित सिंह अन्य ने शिरकत की।

