जमशेदपुर।


जिला पुलिस ने शहर में बढती बाईक चोरी घटनाओ को रोकने के उद्देश्य से इन दिनो सघन अभियान चला रखा है। इसी क्रम मे पुलिस ने कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर से चोरी के बाईक के साथ एक बाईक चोर को गिरफ्तार किया है। ये बाईक चोरी करके सस्ते दामो में शहर के अलग अलग थाना क्षेत्र मे बेच देते थे।
इस सबंध में एस एस पी अनुप बिरथरे ने बताया कि शहर मे इन दिनो बाईक चोरी की घटना मे काफी वृद्धि हो गई है। उसे रोकने के उद्देश्य से कई कारगार कदम जिला पुलिस के उठाए जा रहे है। इसी के अनुसंधान के क्रम में कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नबंर -03 से संजय लाल को गिरफ्तार किया गया है। उसके निशानदेही पर पांच बाईक बरामद किया गया। जो शहर के अलग अलग थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।उन्होने कहा कि इस गिरोह मे औऱ भी लोग शामील हो सकते है। उस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। इधऱ हाल के दिनो मे जिला पुलिस के द्वारा बाईक चोर कई सदस्य गिरफ्तार किया जा चुका है।