चाईबासा-सिंहभूम की जनता सोय को सदैव याद करेगी :- त्रिशानु | Bihar Jharkhand News Network

चाईबासा-सिंहभूम की जनता सोय को सदैव याद करेगी :- त्रिशानु

0 116
AD POST

चाईबासा।
सांसद , विधायक , जिलाध्यक्ष रहे स्वर्गीय  विजय सिंह सोय की 17 वीं पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की आंखे नम हो गईं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित कर अश्रुपूरित आंखों से स्वर्गीय सोय को श्रद्धांजलि दी। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर उनके चित्र पर माल्यार्पण भी किया। इस दौरान कांग्रेस जिला सचिव त्रिशानु राय ने कहा कि स्वर्गीय सोय खरसावां क्षेत्र में ही नहीं पूरे सिंहभूम में काफी लोकप्रिय थे। वे गरीबों के मसीहा थे और खरसावां क्षेत्र से दस साल तक विधानसभा का प्रतिनिधित्व भी किया। इतना ही नही वे सिंहभूम के सांसद भी बने। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को एक नई सोच नया आयाम दिया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सोय ने क्षेत्र में पढ़े-लिखे दबंग नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सोय ने युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़कर राजनीति को गति दी। सिंहभूम में लूट-खसोट की राजनीति करने वालों से उनकी नहीं बनती थी। यही वजह है कि उन्हें लोगों ने धोखे से निशाना बनाकर उनकी हत्या कर दी। राय ने कहा कि सिंहभूम की जनता स्वर्गीय सोय को सदैव याद करेगी।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

01:17