
झारखंड सरकार के एक मंत्री चंद्रशेखर दुबे ने अपने कैबिनेट के मुखिया
हेमंत सोरेन को राज्य का अबतक का सबसे भ्रष्ट सीएम करार दिया है। इस
प्रहार के बाद सात माह पुरानी झारखंड सरकार पर खतरे के बादल मंडरा रहे
हैं। दुबे हेमंत सोरेन की कैबिनेट में कांग्रेस कोटे के मंत्री हैं।
हेमंत कांग्रेस आलाकमान पर प्रेशर बनाएंगे कि वे अपने नेता पर लगाम
लगाएं। उधर कांग्रेस ने इस पूरे प्रकरण से जहां पल्ला झाड़ लिया है वहीं
आरोप लगाने वाले मंत्री का कहना है कि वे इसे प्रूव कर देंग।
Comments are closed.