संवाददाता,जमशेदपुर,17 नवम्बर


कोल्हान के तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में विधानसभा चुनाव में कुल 145 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं।
पूर्वी सिंहभूम जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए कुल 75 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार को चार प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। इनमें जमशेदपुर पश्चिमी से राजद प्रत्याशी गुलशन अली, पूर्वी से निर्दलीय प्रत्याशी मनोज अग्रवाल, पोटका से निर्दलीय प्रत्याशी अल्हान मार्डी और जुगसलाई से निर्दलीय प्रत्याशी भास्कर मुखी ने नाम वापस लिया है।
इसके अलावा सरायकेला खरसावां की दो सीटों पर एक भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया जबकि पश्चिमी सिंहभूम जिले में केवल एक निर्दलीय प्रत्याशी साधुचरण कुंडिया ने नाम वापस लिया है। कुंडिया चाईबासा विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी थे।
पूर्वी सिंहभूम जिले का आंकड़ा
विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी बचे मैदान में
जमशेदपुर पूर्वी 14
बहरागोड़ा 9
घाटशिला 11
पोटका 12
जुगसलाई 14
जमशेदपुर पश्चिमी 15
कुल प्रत्याशी बचे मैदान में 75
सरायकेला खरसावां जिले का आंकड़ा
विधानसभा सीट प्रत्याशी
सरायकेला 14
खरसावां 8
कुल प्रत्याशी बचे मैदान में 22
पश्चिमी सिंहभूम जिले का आंकड़ा
विधानसभा सीट प्रत्याशी बचे मैदान में
चाईबासा 12
मझगांव 07
जगन्नाथपुर 08
चक्रधरपुर 09
मनोहरपुर 12
कुल प्रत्याशी बचे मैदान में 48