नई दिल्ली , मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल नें अपने मंत्रियों सहित दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के दुसरे दिन इस्तीफा दे दिया हैं, विधानसभा भंग करने और नये सिरे से चुनाव की मांग की हैं।जनलोकपाल बिल पेश होने के खिलाफ वोट के बाद संक्षिप्त भाषण में केजरीवाल ने कहा कि ये हमारा अंतिम सत्र हो सकता हैं।


केजरीवाल ने कहा कि रिलांयस इंडिस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के खिलाफ कांग्रेस और भाजपा विधायको ने हाथ मिला लिया हैं।और जनलोकपाल बिल को पेश करने नही दिया गया ।और इसे 27 वोटो के मुकाबले 42 वोंटो से हरा दिया गया हैं।उन्होने कहा कि बार बार संविधान का हवाला दिया गया जबकि संविधान में कही नही लिखा है कि बिल पेश करने के लिए केन्द्र सरकार की अनुमति जरुरी हैं।केजरीवाल ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी बार बार छोङने को तैयार हैं।उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के सवाल पर एक बार फिर सङक उतरने की जरुरत पङी तो फिर सङक पर उतरगें।