Jharkhand Language Dispute :सरकार ने धनबाद और बोकारो की क्षेत्रीय भाषा की सूची से भोजपुरी और मगही को हटाया

रांची। झारखंड सरकार ने धनबाद और बोकारो की क्षेत्रीय भाषा की सूची से भोजपुरी और मगही को हटा दिया है। झारखंड सरकार के कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। बोकारो और धनबाद जिले के क्षेत्रीय भाषा की सूची में अब नागपुरी, कुरमाली, खोरठा, उर्दू और बंगला को रखा गया है। बाकी जिलों की क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह निर्णय लेने के पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम को विश्वास में लिया। उनसे चर्चा के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। सरकार के इस कदम से इन भाषाओं के युवाओं को धनबाद और बोकारो में जिला स्तर की सरकारी नाैकरी नहीं मिलेगी।

बता दें कि राज्य में भाषा विवाद को पाटने की राजनीति चरम पर थी। धनबाद और बोकारो में जिला स्तर पर भोजपुरी और मगही भाषा को हटाने को लेकर सत्ताधारी दल जेएमएम ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और गठबंधन में शामिल कांग्रेस से मांग की थी। समय के साथ बढ़ते भाषायी विवाद को देखते हुये झारखंड मंत्रालय में आवश्यक बैठक हुई. शुक्रवार शाम में इस पर सरकार का फैसला सामने आ गया।

 

 

 

Related Posts

AAJ KA RASIFAL :07 जुलाई 2025 के पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी

सम्पर्क:- पं कुंतलेश पाण्डेय कॉल/व्हाट्सएप – 8877674432 आज का पंचांग दिनांक – 07 जुलाई 2025 वार – सोमवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – दक्षिण गोल – उत्तर ऋतु –…

Read more

Jamshedpur News :पोटका के केजीबीवी में आधारभूत संरचना विकास कार्य का मंत्री रामदास सोरेन और विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

जमशेदपुर: पोटका प्रखंड के पीएम श्री कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय के आधारभूत संरचना विकास और सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास शनिवार को झारखंड सरकार के स्कुली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के…

Read more

राजनीति

Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

  • June 27, 2025
Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

  • June 25, 2025
JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, PESA नियमावली लागू करने की उठाई मांग

  • June 18, 2025
JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, PESA नियमावली लागू करने की उठाई मांग

Jamshedpur News :19 जून को जदयू महिला मोर्चा सम्मेलन, खीरू महतो व सरयू राय होंगे अतिथि

  • June 16, 2025
Jamshedpur News :19 जून को जदयू महिला मोर्चा सम्मेलन, खीरू महतो व सरयू राय होंगे अतिथि

JAMSHEDPUR NEWS :गोड्डा गैंगरेप पर भड़के रघुवर दास, पूछा– किसके इशारे पर दबाया गया मामला?

  • June 9, 2025
JAMSHEDPUR NEWS :गोड्डा गैंगरेप पर भड़के रघुवर दास, पूछा– किसके इशारे पर दबाया गया मामला?

BIHAR NEWS : पटना हवाई अड्डे के टर्मिनल के आधुनिकीकरण की बिहार के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

  • May 31, 2025
BIHAR NEWS : पटना हवाई अड्डे के टर्मिनल के आधुनिकीकरण की बिहार के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी