Jamshedpur today news:वरीय भाजपा नेता मैनेजर प्रसाद के निधन पर भाजपा में शोक की लहर, पूर्व सीएम, जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक

जमशेदपुर। जनसंघ काल से भारतीय जनता पार्टी को सींचने वाले, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर के कई महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित करने वाले टेल्को निवासी मैनेजर प्रसाद का रविवार को निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे। उनके असामयिक निधन से जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्त्ताओ में शोक की लहर है। भाजपा ने उन्हें आदर्श एवं प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मैनेजर प्रसाद के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि मैनेजर प्रसाद जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्होंने अपने कर्तव्यनिष्ठा से संगठन को सशक्त बनाने में अपना जीवन समर्पित कर दिया। संगठन में लंबे समय तक कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन मिला। अपने सरलता, सक्रियता, जुझारूपन और निष्ठा से उन्होंने शहर के हजारों कार्यकर्ताओं को संस्कारित करने का कार्य किया। एक अभिभावक के रूप में उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को शांति एवं परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मैनेजर प्रसाद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आज संगठन ने ना सिर्फ एक वरिष्ठ अभिभावक खोया है, बल्कि परिवार का एक ऐसा अभिन्न सदस्य भी खोया है, जिनका साथ, आशीर्वाद और मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को निरंतर प्राप्त होता रहा। उनका सम्पूर्ण जीवन भाजपा कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने भी वरिष्ठ नेता मैनेजर प्रसाद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मैनेजर प्रसाद जी ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक न्याय की लड़ाई में समर्पित कर दिया। जनसंघ काल के दौरान संघर्ष के दिनों में कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में उन्होंने मुखरता से नेतृत्व किया एवं अपने सहकर्मियों के साथ, वर्तमान युवा पीढ़ी को भी मार्गदर्शन प्रदान क़िया। एक अभिभावक के रूप में उनका चले जाना पार्टी एवं सामाजिक स्तर पर बड़ी क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं।

कल होगा अंतिम संस्कार: वरिष्ठ भाजपा नेता मैनेजर प्रसाद का अंतिम संस्कार सोमवार को भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा सोमवार सुबह 10 बजे टेल्को स्थित केएल 21/5, राम मंदिर के समीप, रोड नंबर 26 से भुइयांडीह स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के लिए प्रस्थान करेगी।

मैनेजर प्रसाद के निधन पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजन सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, जिला प्रवक्ता प्रेम झा समेत सैकड़ो अन्य कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

 

Related Posts

RANCHI NEWS :महिंद्रा ने 8.94 लाख रूपये की शुरुआती कीमत पर एक्सयूवी 3एक्सओ ‘आरइवीएक्स सीरीज़ लॉन्च की

रांची: भारत की अग्रणी एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित एक्सयूवी 3एक्सओ ‘आरइवीएक्स’ सीरीज़ को लॉन्च किया, जिसकी शुरुआती कीमत 8.94 लाख रुपये रखी गई…

Read more

Jamshedpur News :झारखंड छात्र मोर्चा ने चालू सत्र के छात्रों के लिए 12वीं की पढ़ाई जारी रखने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर: झारखंड छात्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्णा कुमार कामत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मांग की…

Read more

राजनीति

Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

  • June 27, 2025
Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

  • June 25, 2025
JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, PESA नियमावली लागू करने की उठाई मांग

  • June 18, 2025
JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, PESA नियमावली लागू करने की उठाई मांग

Jamshedpur News :19 जून को जदयू महिला मोर्चा सम्मेलन, खीरू महतो व सरयू राय होंगे अतिथि

  • June 16, 2025
Jamshedpur News :19 जून को जदयू महिला मोर्चा सम्मेलन, खीरू महतो व सरयू राय होंगे अतिथि

JAMSHEDPUR NEWS :गोड्डा गैंगरेप पर भड़के रघुवर दास, पूछा– किसके इशारे पर दबाया गया मामला?

  • June 9, 2025
JAMSHEDPUR NEWS :गोड्डा गैंगरेप पर भड़के रघुवर दास, पूछा– किसके इशारे पर दबाया गया मामला?

BIHAR NEWS : पटना हवाई अड्डे के टर्मिनल के आधुनिकीकरण की बिहार के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

  • May 31, 2025
BIHAR NEWS : पटना हवाई अड्डे के टर्मिनल के आधुनिकीकरण की बिहार के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी