गम्हरिया।


टुसू पर्व के अवसर पर महिला समाजसेवी जमुना मंडल की ओर से गरीब एवं असहाय महिलाओं के बीच वस्त्र वितरण किया गया। इस मौके पर सापड़ा स्थित दोमुहानी तट पर शिविर लगाकर उनकी ओर से करीब 400 महिलाओं को वस्त्र तथा कंबल प्रदान किया गया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि टुसू झारखंड का एक महापर्व है। इस पर्व में सभी वर्ग के लोग नए वस्त्र धारण करते हैं। किन्तु गरीब व असहाय लोगों को नया वस्त्र नहीं मिल पाता है। इसीलिए वर्ष 1979 से प्रतिवर्ष उनकी ओर से गरीब महिलाओं को वस्त्र मुहैया कराया जा रहा है। इस दौरान उनके बीच खिचड़ी व खीर का वितरण भी किया गया। इसके अलावा गुरुकुल आश्रम के बच्चों के बीच भी शाॅल का वितरण किया गया। इस मौके पर समाजसेवी जनक मंडल, प्रियंका मंडल, रीता मंडल, पूर्णोचन्द्र मंडल, नन्द लाल साहू, जीतेन मंडल, भोला मंडल, विकास मंडल, विनोद मंडल, फूलकांत झा समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।