गम्हरिया


—–
होली पर्व में खलल उत्पन्न करने हुड़दंगियों तथा शरारती तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस दौरान क्षेत्र के सभी सार्वजनिक स्थलों समेत चैक-चैराहों पर विशेष चैकसी की व्यवस्था कर प्रर्याप्त संख्या में पूलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। खासकर अपराह्न बारह बजे से दो बजे तक पूरे क्षेत्र में तेज गश्ती किया जाएगा। होली के मद्येनजर कान्ड्रा थाना परिसर में आयोजित शान्ति समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने उक्त बातें कही। उन्होंने होली की शुभकामना देते हुए समिति के सदस्यों तथा क्षेत्रवासियों को शांतिपूर्ण माहौल व सद्भावनापूर्ण वातावरण में इस पर्व को मनाने की अपील किया। उन्होंने उपस्थित सदस्यों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय नागरिकों से प्रशासन को सहयोग करने की अपील भी किया। बैठक में मनोज महतो, जयपाल यादव, बीएन सिंह, विद्यासागर दूबे, संजय मोहंती, बुद्धेश्वर मंडल, विजय श्रीवास्तव, एएसआई सचदेव सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित थे।