अजय धारी सिंह
मधुबनी।
बिहार राज्य प्रारम्भिक शिक्षक संघ बासोपट्टी की एक आवश्यक बैठक 28.05.17 रविवार को संघ भवन के प्रांगण में जिला सचिव रामसरोवर भारती के अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रखंड स्तरीय 21 सदस्य टीम का गठन विधिवत किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष के पद पर श्री देवनारायण यादव को और सर्वमान्य श्री चंद्रमोहन तिवारी को वरीय संरक्षक चुना गया। सर्वमान्य नेता श्री गोपाल मिश्र को प्रखंड महाचिव और श्री देवचन्द्र राय को कार्यालय सचिव चुना गया। प्रधान सचिव के पद पर श्री शिवशंकर महतो और मिडिया प्रभारी श्री संतोष कुमार को चुना गया। कोषाध्यक्ष के पद पर अशोक दास और श्री जितेंद्र राम को सचिव चुना गया। वरीय उपाध्यक्ष के पद पर श्री राम उदगार राम और श्री यादव राजकुमार लक्ष्मण को उपाध्यक्ष चुना गया। महिला प्रभारी के पद पर श्रीमती राधा देवी को चुना गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव श्री भारती ने सर्वसम्मति से चयनित सभी सदस्यो को धन्यवाद देने के साथ अपने कर्तव्यों को निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करने का आग्रह किया,ताकि संघ के प्रति शिक्षको का विश्वास कायम रहे।इस बैठक में अशोक कामत,बलराम कामत,प्रदीप सहनी, मो इस्माइल, मोस्तक अहमद,मो अरमान आलम,अनिल चौधरी,खुशीलाल राय, प्रमोद ठाकुर,विष्णुदेव पासवान,आलोक झा,सियाराम यादव,मोतीलाल यादव,राजू झा,गोविन्द कामत,ओमप्रकाश ब्यार, जिबछ दास, सिंघेश्वर शर्मा आदि उपस्थित थे।