Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर- वनो के कटाव को रोके नही तो आनेवाला समय हमारे लिए घातक होगा- सासंद
Top Stories

जमशेदपुर- वनो के कटाव को रोके नही तो आनेवाला समय हमारे लिए घातक होगा- सासंद

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 4, 2017No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

जमशेदपुर।04 जूलाई

पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया प्रखण्ड के ग्राम चियाबांदी, खरबंदा वन के समीप राज्य स्तरीय वन महोत्सव सह वृहद वृक्षारोपण समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर से सांसद  विद्युत वरण महतो ने कहा कि आज वनों का कटाव जिस गति से हो रहा है यदि उसमें नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाला समय मानव समाज के लिए घातक होगा। जंगलों से हमें स्वच्छ वायु और आक्सीजन प्राप्त होती है और ये हमारे लिए जीवन रक्षक हैं। झारखण्ड के लोग सदैव से प्रकृति के बहुत नजदीक रहे हैं। हमारा जीवन वनों से जुड़ा है। जंगल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि साल के वृक्ष जहाँ हमारी आस्था के प्रतीक हैं वही तेन्दू पत्ता जैसे वन्य संसाधन रोजगार का जरिया हैं, इस प्रकार से वनों से हमारा गहरा सरोकार जुड़ा हुआ है।

सांसद  विद्युत वरण महतो ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने वनों की रक्षा की है और हरी-भरी धरा हमें सौंपी है। अब हमारा दायित्व है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को इसे हस्तांतरित करें। उन्होंने कहा कि पहले जंगल हरे-भरे रहते थे तो वर्षा भी समय पर होती थी। आज के समय में समयानुकूल वर्षा का अभाव हो गया है। खेती के लिए जब वर्षा की जरूरत होती है तब प्राकृतिक जल न मिल पाने की वजह से कृत्रिम तरीकों का इस्तेमाल करना होता है। उन्होंने कहा कि आज के भौतिकवादी समय में जब जलवायु अलग-अलग पड़ती जा रही है ऐसे में हमारे मुख्यमंत्री जी का यह वृहद वृक्षारोपण का आगाज अत्यन्त सराहनीय है। उनका सपना है हरा-भरा, स्वच्छ झारखण्ड जिसे सभी के प्रयासों से साकार किया जा सकता है।

इस अवसर पर जिला के उपायुक्त अमित कुमार ने उपस्थित जन समुदाय का अभिवादन करते हुए माननीय मुख्यमंत्री और झारखण्ड सरकार की तरफ से शुभकामनाएं प्रेषित की। ज्ञात हो कि वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री  रघुवर दास के कर कमलों द्वारा सम्पन्न होना उपायुक्त  अमित कुमार ने कहा कि चाकुलिया की धरती कई मायनों में अहम है। खासकर वन एवं पर्यावरण के क्षेत्र में इसकी गिनती उन क्षेत्रों में होती है जहाँ से पूरा का पूरा जन-समुदाय प्रकृति के बचाव के लिए आगे आया है। यही कारण है कि वन-पर्यावरण से सम्बन्धित किसी महत्वपूर्ण आगाज का शुभारम्भ इसी धरती से होता है। उन्होंने कहा कि यहाँ की महिलाएँ वन संरक्षण महासमितियों के माध्यम से प्रकृति के साथ तादात्म्य स्थापित करती हैं और वनों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती है। श्री कुमार ने कहा कि चाकुलिया की धरती पर काजू की वृहत् पैदावार होती है। वन विभाग द्वारा छोटे-छोटे सखी मण्डलों का निर्माण काजू के पौधों के क्षेत्र में एक भगीरथ प्रयास है। ये सखी मण्डल काजू प्रसंस्करण इकाइयों में कार्य कर इसे ब्राण्डिंग देने का कार्य कर रही हैं। चाकुलिया ब्राण्ड का काजू पूरे भारतवर्ष में अपनी पहचान बनाने की गुणवत्ता से पूर्ण है। इसकी पैदावार बढ़ाने और सहयोग करने के लिए प्रशासन तत्पर है। साथ ही चाकुलिया के बैम्बू क्राफ्ट का उल्लेख भी उपायुक्त ने इस अवसर पर किया।

इस अवसर पर वन-पर्यावरण विभाग के प्रधान सचिव, स्थानीय जन-प्रतिनिधिगण, जिला के आला पदाधिकारीगण तथा विशाल जन-समुदाय उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, सराही गई राज्य की योजनाएं

July 30, 2025

Jamshedpur News :नैक की तैयारी में जुटा कोल्हान विश्वविद्यालय

July 30, 2025

JAMSHEDPUR NEWS :शिरडी वाले साईं बाबा आया है तेरे दर पे सवाली,रामनगर साईं मंदिर का 20वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न

July 30, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.