गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन गोपाल मैदान बिष्टूपुर में किया गया, जिसमें डाॅ0 अमिताभ कौशल, उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर 9ः05 बजे पूर्वाहन में झंडोतोलन किया गया। झंडोतोलन के पश्चात प्रशिक्षु आरक्षी उपाधिक्षक, श्री सुमित कुमार के नेतृत्व में मार्चपास्ट परेड संपन्न हुई। मार्चपास्ट में शामिल प्लाटून आर0ए0एफ0,जे0ए0पी0, डी0ए0पी0, डी0ए0पी0साधारण बल, डी0ए0पी0महिला बल, होमगार्ड, एन0सी0सी0 बालिका सीनियर, एन0सी0सी0 बालिका जुनियर, एन0सी0सी0 बालक सीनियर, संतमेरी स्कूल के बैन्ड, संत जोस्फ स्कूल के बच्चेशामिल थे।
मार्चपास्ट के उपरांत उपस्थित जन समूह को डाॅ0 अमिताभ कौशल, उपायुक्त ने संबोधित किया। इस अवसर पर रेड क्रास, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, बैंक आॅफ इंडिया, शिक्षा विभाग, पेय जल एवं स्वच्छता विभाग व सिविल डिफेंस द्वारा झाॅकी प्रस्तुत की गई। झाॅकी श्रेणी में सर्व शिक्षा अभियान के कस्तुरबा गाॅधी विद्यालय को प्रथम पुरस्कार, सिविल डिफेंस द्वारा प्रस्तुत झाॅकी को द्वितीय पुरस्कार एवं रेड क्रास द्वारा प्रस्तुत झाॅकी को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। परेड व मार्चपास्ट श्रेणी में आर0ए0एफ0 को प्रथम पुरस्कार, जे0ए0पी0 को द्वितीय पुरस्कार एवं एन0सी0सी0 बालिका सीनियर को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को उपायुक्त महोदय द्वारा शाॅल ओढाकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण के पश्चात कुल दस नवनियुक्त शिक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण उपायुक्त महोदय द्वारा किया गया। इस अवसर पर सिविल, पुलिस एवं काॅरपोरेट के अधिकारीगण उपस्थित थे।

