अर्जुन मुंडा के लिए साधुचरण के बाद लक्ष्मण सीट छोड़ने को तैयार

 

घाटशिला से चुने गए है  विधायक लक्ष्मण

संवाददाता.जमशेदपुर,24 दिसबंर

झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के दिग्गज नेता और तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके अर्जुन मुंडा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है, लेकिन पार्टी के अंदर उनकी लोकप्रियता अब भी बरकरार है और उनके मुख्यमंत्री बनने की स्थिति में विधानसभा सदस्यता छोड़ने की बात कही है। सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक साधुचरण महतो  के बाद  घाटशिला के नवनिर्वाचित विधायक लक्ष्मण टुडू ने अर्जुन मुंडा के लिए विधानसभा सदस्यता छोड़ने की बात की है। नवनिर्वाचित विधायक लक्ष्मण टुडू ने बुधवार को पत्रकारो से बातचीत में कहा कि झारखंड को अर्जुन मुंडा जैसे व्यक्तित्व की जरुरत है, यदि पार्टी नेतृत्व उन्हें मुख्यमंत्री बनाने को तैयार है  और परिस्थिति बनता है, तो ¨ वे सीट छोड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी इस मसले पर विचार-विमर्श करने का आग्रह किया। गौरतलब है कि वर्ष 2009 में जमशेदपुर संसदीय सीट से निर्वाचित होने के बाद जब अर्जुन मुंडा ने वर्ष 2011 में जब मुख्यमत्री बने थे, तब भी खरसावां विधानसभा सीट से उनके लिए भाजपा विधायक मंगल सिंह सोय ने सीट छोड़ी थी और उपचुनाव में अर्जुन मुंडा ने जीत हासिल की थी।

अर्जुन मुंडा ने नेता पद से त्यागपत्र्ा दिया

उधर,विधानसभा चुनाव में खरसावां विधानसभा सीट से अपनी हार के बाद पार्टी विधायक दल के नेता पद से त्यागपत्र दे दिया है। अर्जुन मुंडा ने आज अपना त्याग पत्र  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवींद्र राय को  भेज दिया है। खरसावां से अर्जुन मुंडा की हार के बाद रघुवर दास ने उनसे मुलाकात की। अर्जुन और रघुवर की यह मुलाकात औपचारिक मुलाकात बताई गई है लेकिन असल में वह उन्हें सांत्वना देने गए थे।

  • Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : जिला टॉपर्स का सम्मान, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने बढ़ाया उत्साह

    जमशेदपुर,जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन सभागार में मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं…

    Jharkhand News :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अस्पताल में मंत्री हफीजुल हसन से की मुलाकात

    गुड़गांव। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन मंत्री श्री हफीजुल हसन का हालचाल जाना। इस…

    Read more

    राजनीति

    Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

    • June 27, 2025
    Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

    JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

    • June 25, 2025
    JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

    JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, PESA नियमावली लागू करने की उठाई मांग

    • June 18, 2025
    JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, PESA नियमावली लागू करने की उठाई मांग

    Jamshedpur News :19 जून को जदयू महिला मोर्चा सम्मेलन, खीरू महतो व सरयू राय होंगे अतिथि

    • June 16, 2025
    Jamshedpur News :19 जून को जदयू महिला मोर्चा सम्मेलन, खीरू महतो व सरयू राय होंगे अतिथि

    JAMSHEDPUR NEWS :गोड्डा गैंगरेप पर भड़के रघुवर दास, पूछा– किसके इशारे पर दबाया गया मामला?

    • June 9, 2025
    JAMSHEDPUR NEWS :गोड्डा गैंगरेप पर भड़के रघुवर दास, पूछा– किसके इशारे पर दबाया गया मामला?

    BIHAR NEWS : पटना हवाई अड्डे के टर्मिनल के आधुनिकीकरण की बिहार के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

    • May 31, 2025
    BIHAR NEWS : पटना हवाई अड्डे के टर्मिनल के आधुनिकीकरण की बिहार के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी