गिरिडीह।
अस्सी करोड़ की लागत से सरिया में बनने वाले पावर ग्रिड सब-स्टेशन का रास्ता साफ हो गया है। जिसका निर्माण कार्य इसी माह में प्रारंभ हो जाएगा। उक्त जानकारी स्थानीय विधायक नागेंद्र महतो ने दूरभाष पर दी।उन्होंने बताया कि 132/33 kv ग्रिड सब स्टेशन निर्माण हेतु 4.05 हेक्टेयर भूमि को चिन्हित किया गया है। जो सरिया पंचायत के मंधनिया टोला में है। वन भूमि होने के कारण निर्माण कार्य में बाधा आ रही थी। जिसे लेकर झारखंड सरकार के विशेष सचिव को पत्र लिखा गया था। जिसमें सचिव ए के रस्तोगी ने अपने ज्ञापांक वन भूमि 13/2017 – 2331 दिनांक 1जून 2017 के माध्यम प्रदत शक्ति के आलोक में निर्माण कार्य की सहमति दे दी है।वहीं इसकी प्रतिलिपि प्रधान मुख्य वन संरक्षक रांची,वन प्रमंडल पदाधिकारी हज़ारीबाग़( पूर्वी), विद्युत कार्यपालक अभियंता (जे यू एस एन एल) पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय(भारत सरकार) सहित सभी संबंधित विभाग को भेज दिया गया है।विधायक श्री महतो ने कहा कि उनके द्वारा किये गए अथक कोशिशों के परिणाम है। पावर ग्रिड सब स्टेशन बनने से 30 किमी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली निर्बाध रूप से मिलेगी। इसके लिए टेंडर भी जो चुका है। जिसके निर्माण में अस्सी करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है जिसमें पैंतीस करोड़ की लागत से भवन व चारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। जबकि शेष राशि से टावर,पावर यंत्र,मशीनें आदि लगाई जाएगी।
