सुपौल (छातापुर ) |
सुशील प्रसाद कर्ण के प्रखण्ड मुख्यालय स्थित आवास परिसर में बुधवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी समारोह भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया | बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व और कृतत्व पर चर्चा किया |वही उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बताये मार्गो पर चलने तथा उनके अधूरे सपनो को पूरा करने का संकल्प लिया | जबकि इस अवसर पर पार्टी के सहयोग हेतु कार्यकर्ताओ द्वारा समर्पण राशि भी लिफाफे में डालकर भेंट की गयी |भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष सुशील प्रसाद कर्ण की अध्यक्षता में आयोजीत जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओ ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय एक भारतीय विचारक, इतिहासकार थे | उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निर्माण में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई थी | भारतीय जनसंघ (वर्तमान, भारतीय जनता पार्टी) के अध्यक्ष भी बने| इन्होंने अपना जीवन लोकतंत्र को शक्तिशाली बनाने और जनता की बातों को आगे रखने में लगा दिया|मंडल अध्यक्ष श्री कर्ण ने कहा की दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर, 1916 को एक मध्यम वर्गीय प्रतिष्ठित हिंदू परिवार में हुआ था| जिन्होंने कम ऊम्र में ही अनेक उतार-चढ़ाव देखा, परंतु अपने दृढ़ निश्चय से जिन्दगी में आगे बढ़ते रहे | उन्होंने अपनी स्कूल की शिक्षा जीडी बिड़ला कॉलेज, पिलानी, और स्नातक की की शिक्षा कानपुर विश्वविद्यालय के सनातन धर्म कॉलेज से पूरी की|इसके पश्चात उन्होंने सिविल सेवा की परीक्षा भी पास की लेकिन जनता की सेवा की खातिर उन्होंने इसका परित्याग कर दिया|उनके बताये मार्गो पर चलने से कार्यकर्ताओ में नया जोश और जूनून मिलता है |उन्होंने कहा की पंडित श्री उपाध्याय के अधूरे सपनो को पूरा करने हेतु भी पार्टी कार्यकर्ता पूरा पूरा सहयोग दे |उन्होंने कहा की पंडित उपाध्याय के सपनो की भारत जिनकी उन्होंने कल्पना की थी वैसा बनाने हेतु सभी को जागृत होना होगा |इस मौके पर उतरी भाग के मंडल अध्यक्ष शंकर सहनी ,शिव कुमार भगत ,राम टहल भगत ,चन्द्र देव पासवान चंदू ,रवि कान्त रवि ,अमृता कर्ण ,कंचन पाण्डेय ,शत्रुधन शर्मा ,कमलेश मेहता ,ओम प्रकाश मंडल ,जलेश्वर मंडल ,पप्पू मुखिया आदि थे |
