छातापुर (सुपौल )सोनू कुमार भगत |
प्रखण्ड के rमह्मद्गंज पंचायत स्थित चम्पावती स्थान प्रांगण में 10 फरवरी से आयोजीत 5 दिवसीय भगैत महासमेलन तथा विष्णु यज्ञ को लेकर गुरुवार 9 फरवरी को को कलश यात्रा निकाली गयी | जिसमे रंग बिरंगे परिधानों मे सज्जी संवरी 251 कुंवारी कन्याओ तथा महिलाये ने भाग लिया |कलश यात्रा से पूर्व मंगल कलश यात्रा में शामिल कन्याओ तथा महिलाओ यज्ञ स्थल पर बना हवन कुंड का परिक्रमा पंडितो के वैद मंत्रोचारण के बीच किया |पंडित गोपाल झा के नेतृत्व में यज्ञ स्थल से निकली कलश यात्रा मुख्य मार्ग होते हुए बांस बारी हटिया होकर पुरे पंचायत का भ्रमण किया |जिसके बाद बोचहा चौक स्थित शिव मंदिर प्रांगण के पोखर तक पहुंची |जहा कलश में जल पंडित श्री झा सहित उनके टोली मे शामिल विद्वानों के मार्ग दर्शन में भरा गया | कलश यात्रा के क्रम में यात्रा शामिल कुंवारी कन्याओ सहित अन्य लोगो द्वारा बिष्णु भगवान , हनुमान,शंकर भगवान बेनी महाराज आदि की जयकारे लगाये जा रहे थे | जिससे पूरा क्षेत्र कलश यात्रा के क्रम में भक्तिमय बना रहा | कलश यात्रा मे शामिल कन्याओ तथा कार्यकर्ताओ के लिए रास्ते में जगह जगह लोगो द्वारा पानी तथा सरवत की व्यवस्था की गयी थी |गोपाल झा ,गणेश झा आदि पंडितों ने बताया की किसी भी शुभ कार्य को करने से पूर्व कलश यात्रा निकलनी अतिआवश्यक है |उन्होंने कहा की कलश यात्रा से पूर्व यज्ञ स्थल का परिक्रमा करना उससे भी अधिक फलदायी होता है |बताया की कलश यात्रा निकलने मात्र से मार्ग ,गाव,समाज आदि का कल्याण होता है | इधर कलश यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल धोर सवार भी कलश यात्रा को भव्य रूप दे रहे थे |जल भरने उपरांत कलश यात्रा में शामिल कन्याये पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचे | जहा विद्वानों ने कन्यायो को यज्ञ स्थल पर स्थापित हमुमान ,धरमराज ,ब्रहम बाबा ,शंकर भगवान आदि देवी देवताओ के पूजन विधि के बारे में जानकारी दिया |इधर विष्णु यज्ञ और भगैत कार्यक्रम में जुटे कार्यकर्ताओ ने बताया की शुक्रवार से आयोजीत इस कार्यक्रम में प्रवचन कार्यक्रम भी आयोजीत होना है |आयोजीत इस पुनीत कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल व्याप्त है |गुरुवार निकली कलश यात्रा के सफल संचालन में मह्मद्गंज पंचायत सहित आस पास के क्षेत्रो के जनप्रतिनिधि , महिला पुरुष तथा युवा छात्र छात्राओ की अहम भूमिका रही | जबकि बिष्णु यज्ञ की तैयारी अंतिम चरण पर थी | यज्ञ को लेकर व्यापक साज सज्जा की विधि व्यवस्था की गयी थी |यज्ञ स्थल पर 25 देवी देवताओ की प्रतिमा भी स्थापित की गयी है |यज्ञ से जुड़े कार्यकर्ताओ ने बताया कि यज्ञ में दूर दराज से पहुचने वाले सर्धलुओ के लिए भी उचित व्यवस्था की गयी है |जहा बिभिन्न प्रकार के खेल तमासे वाले भी पहुंचेंगे |जबकि कई कलाकारों की जबरदस्त प्रस्तुती भी होगी |जिसमे रुदल पनियार ( बेलावारा सिमरी ),रामदेव पनियार मेहसिमर ),रीता भारती (मधेपुर ),योग नारायण पनियर ,आदि रहेंगे |कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार पासवान ,भूपेन्द्र सिंह ,रविन्द्र सरदार ,केशव कुमार आदि तत्पर दिखे |
