हाजीपुर।
रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने डीडीयू मंडल और धनबाद मंडल के कई स्टेशनों पर चुनिंदा ट्रेनों का दो-दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह ठहराव 10 सितंबर 2025 से प्रभावी होगा और इससे यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे के अनुसार यह व्यवस्था फिलहाल प्रयोगात्मक तौर पर शुरू की गई है।
डीडीयू मंडल के स्टेशनों पर ठहराव
डीडीयू मंडल के तहत अंकोरहा, चंदौली मझवार, डेहरी ऑन सोन और बड़की सलैया स्टेशनों पर कई ट्रेनों को ठहरने की अनुमति दी गई है।
13349 सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस (10.09.2025 से) अंकोरहा स्टेशन पर 03:13-03:15 बजे
13350 पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस (10.09.2025 से) अंकोरहा स्टेशन पर 23:47-23:49 बजे
12397 गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस (10.09.2025 से) चंदौली मझवार स्टेशन पर 16:28-16:30 बजे
12398 नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस (10.09.2025 से) चंदौली मझवार स्टेशन पर 23:43-23:45 बजे
13347 बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस (10.09.2025 से) अंकोरहा स्टेशन पर 00:36-00:38 बजे
13348 पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस (10.09.2025 से) अंकोरहा स्टेशन पर 01:36-01:38 बजे
12350 नई दिल्ली-गोड्डा एक्सप्रेस (10.09.2025 से) डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर 12:16-12:18 बजे
12349 गोड्डा-नई दिल्ली एक्सप्रेस (16.09.2025 से) डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर 00:14-00:16 बजे
18611 रांची-बनारस एक्सप्रेस (10.09.2025 से) बड़की सलैया (04:56-04:58) और अंकोरहा (05:08-05:10)
18612 बनारस-रांची एक्सप्रेस (10.09.2025 से) अंकोरहा (18:40-18:42) और बड़की सलैया (18:47-18:49)
18523 विशाखपट्टणम-बनारस एक्सप्रेस (11.09.2025 से) अंकोरहा स्टेशन पर 05:08-05:10 बजे
18524 बनारस-विशाखपट्टणम एक्सप्रेस (11.09.2025 से) अंकोरहा स्टेशन पर 18:40-18:42 बजे
READ MORE :Indian Railway :बिहार-झारखंड-उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों की ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, देखें 22 से 26 सितंबर 2025 तक की पूरी लिस्ट
धनबाद मंडल के स्टेशनों पर ठहराव
धनबाद मंडल में भी कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का नया ठहराव प्रदान किया गया है।
13347 बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस (10.09.2025 से) छीपादोहर पर 21:23-21:25 बजे
13348 पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस (10.09.2025 से) छीपादोहर पर 04:45-04:47 बजे
13304 भागलपुर-रांची एक्सप्रेस (10.09.2025 से) फुलवार टांड पर 05:00-05:02 बजे
18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस (12.09.2025 से) बरवाडीह पर 22:27-22:29 बजे
18010 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस (16.09.2025 से) बरवाडीह पर 03:16-03:18 बजे
18309 सम्बलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (11.09.2025 से) राय पर 21:28-21:30 बजे
18310 जम्मूतवी-सम्बलपुर एक्सप्रेस (11.09.2025 से) राय पर 04:22-04:24 बजे
READ MORE :South East Central Railway :छत्तीसगढ़ से झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए दिवाली, छठ और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी अधिक आरक्षित बर्थ सुविधा
यात्रियों को होगी सुविधा
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि छोटे स्टेशनों पर ठहराव मिलने से स्थानीय यात्रियों को यात्रा में आसानी होगी। पहले जिन ट्रेनों में चढ़ना या उतरना मुश्किल था, अब उनमें सुविधा से सफर किया जा सकेगा।

